ध्वज यात्रा के साथ श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर के आयोजन की औपचारिक शुरुआत - 08 अक्टूबर को प्रारम्भ होगा श्रीरामलीला का मंचन
(अंकुर चावला)
गदरपुर। आगामी 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहे श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर के रामलीला मंचन को लेकर शनिवार को भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा के साथ ही इस वर्ष के रामलीला आयोजन की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई। ध्वज यात्रा का शुभारंभ पुरातन सनातन मंदिर, गदरपुर से हुआ। इसके बाद यात्रा श्री सनातन धर्म सभा मंदिर होते हुए श्री रामलीला मंच, अनाज मंडी गदरपुर पहुंची। श्रद्धालुओं एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने धार्मिक उत्साह के साथ ध्वज यात्रा में सहभागिता की। कमेटी पदाधिकारियों के अनुसार रामलीला आयोजन से पूर्व निकाली जाने वाली ध्वज यात्रा का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। ध्वज स्थापना के साथ ही रामलीला से जुड़े विभिन्न कार्यों का विधिवत शुभारंभ माना जाता है। कमेटी द्वारा 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर के अध्यक्ष श्री कृष्णलाल अनेजा, कोषाध्यक्ष श्री अनिल सुधा, महामंत्री श्री अशोक धीर सहित रविंद्र बजाज, अशोक पोपली, सिद्धार्थ भुसरी, निर्मल नारंग, सतीश छाबड़ा, विजय सुखीजा, अशोक हुड़िया, राजकुमार भुड्डी, टीकम खेड़ा, लेखराज भुड्डी, प्रवीन गिल्होत्रा, केवल बत्रा, सोमनाथ छाबड़ा, कृष्ण लाल बत्रा, आदित्य सुखीजा, गुलशन शर्मा, दीपक भुड्डी राजू कुमार, अनमोल भुड्डी, आशु अनेजा, अंकुर चावला, चिराग मुरादिया, रोहित पोपली, आलोक गाबा, अरविन्द पाल, अजय खेड़ा, लेखराज नागपाल, सुक्खा ढींगरा, आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने नगरवासियों से आगामी रामलीला मंचन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।





