कांग्रेस सेवा दल सदस्यों का एक दिवसीय संगठन सृजन निर्माण सहयोगी का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पंक्तिबद्ध होकर वंदे मातरम गया और राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया उसके बाद कांग्रेस सेवा दल के गीत को गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की संगठन सृजन निर्माण से होगी प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पणता सेवा निष्ठा भावना के साथ चुनाव में अपनी सकरी भूमिका का निर्वाह करना है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश और देश में कांग्रेस मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर आएगी उन्होंने कहा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है और जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है भाजपा को उसकी गलतियों का खामियाजा भुगतान के लिए तैयार रहना पड़ेगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुशासन सबसे अति महत्वपूर्ण है विष्णु शर्मा का कहना था कि आपको भाजपा सरकार की वह कर नीति का विरोध करना है जो जन कल्याण के विरुद्ध है चाहे वह व्यापार हो आर्थिक व्यवस्था हो कानून व्यवस्था हो इस प्रदेश और देश के निर्माण में जो भी बाहरी लोग किसी भी रूप से अपनी घुसपैठ कर रही है उसका मुंह तोड़ जवाब देना होगा इसके लिए हमें धरना प्रदर्शन हड़ताल भी करना पड़ेगा तथा हर संभव प्रयास किया जाएगा इस मौके पर प्रेमानंद महाजन पूर्व विधायक श्री शाकिर अली ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, श्रीमती अल्का पाल महानगर अध्यक्ष काशीपुर, श्री चंदन नयाल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गदरपुर, त्रिनाथ विश्वास, श्री वरुण कपूर, श्री सुमित्र भुल्लर प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, श्री भीम ठुकराल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, गुलाम गौस पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गदरपुर, सत्यजीत गुलाटी, श्री राम विलास साद, श्री किशोर सामंत, श्रीमती ममता हलदार, किशोर हालदार आदि सम्मिलित रहे।






