सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

Share on:

खटीमा (सू०वि०)। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
 

खबरें

तहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें: मुख्य विकास अधिकारी -सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस पर विभिन्न विभागों की 86 शिकायतें पंजीकृत हुई

सितारगंज (सू0वि0)। तहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में दिये। उन्होने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को समय से निस्तारण करते हुये सीएम जन समर्पण पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें।  तहसील दिवस में विभिन्न प्रमाण पत्र, सड़क, बिजली, पानी, जल भराव, राशन कार्ड, आवास, सोलर लाईट,पेंशन आदि से सम्बन्धित 86  शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 45 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में वार्ड नं0-10 निवासी अनिरूद्ध राय ने राकेश श्रीवास्तव की बन्द गली व सरकारी अस्पताल तक अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। अनिरूद्ध राय ने ग्राम तिलियापुर में कटना नदी से प्रतिवर्ष होने वाले भू कटाव को रोकने हेतु पिचिंग कार्य कराने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को मौके का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वार्ड नं0-9 निवासी मीना अग्रवाल, मुकेश कुमार गोयल व रोशन लाल अग्रवालन ने पीएम योजना के तहत लगाये गये सोलर पैनल की सब्सीडी दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को जांच कर सब्सीडी उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समस्त ग्रीन सिटी नहर पार कालोनी वासियों ने नई कालोनी में सड़क, बिजली की सुविधा दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत व लोनिवि को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं दिलाने हेतु कार्यवाही करें। ग्राम गौरीखेड़ा निवासी अंग्रेज सिंह ने अपने मकान से अवैध कब्जा हटाने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम करघटिया निवासी मुखत्यार सिंह ने बिजली का बिल ठीक कराने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मीटर की जांच कर बिजली बिल को ठीक करने के निर्देश दिये। ग्राम हल्दुआ निवासी गीता देवी ने भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मौके का निरीक्षणध्जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समस्त ग्रामवासी चैमेला बमनपुरी ने पेयजल योजना के तहत सड़क खोदकर पाइप लाईन डालने के उपरांत सड़क ठीक कराने का अनुरोध किया गया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को सड़क ठीक कराने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान पण्डरी शाजिया नाज ने गूल से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। सदस्य जिलापंचायत भास्कर सम्भल ने ग्राम बलखेड़ा व धूमखेड़ा में सड़क व टाइल्स निर्माण कराने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वार्ड नं0-6 निवासी चन्दन श्रीवास्तव ने सिंचाई नहर की सफाई कराने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता को नहर की सफाई कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में उठी जन समस्याओं का व्यक्तिगत रुचि लेकर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी छोटी-छोटी समस्याएं आ रही है उन्हे अपने स्तर पर ही समाधान करें ताकि जनता को अनाश्यक परेशानी न हो व कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े।  उन्होने कहा कि तहसील दिवस में मौके पर जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को हस्तगत किया जा रहा हैं, उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, अध्यक्ष नगर पालिका सुखदेव सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल, गुरजीत सिंह, देबू मंडल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सीओ बीएस धौनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार हिमांशु जोशी, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके शर्मा, डीपीओ मुकुल चैधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ

खटीमा/(सू.वि.)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ। नेपाल स्थित एक होटल में आयोजित इस सम्मेलन में भारत के सीमावर्ती जिलों और नेपाल के जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो-मैन्स लैंड में अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त सीमा पिलरों के पुनर्स्थापन तथा सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी), सर्वे विभाग की टीमों सहित दोनों देशों के प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त सर्वेक्षण कर क्षतिग्रस्त पिलरों की पहचान करने और नो-मैन्स लैंड पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए समन्वित कार्रवाई करने पर सहमति जताई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच सीमा संबंधी मुद्दों पर नियमित संवाद और समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की टीमें जल्द ही संयुक्त रूप से कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त पिलरों के पुनर्स्थापन और अतिक्रमण हटाने का कार्य करेंगी। नेपाल की ओर से मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी सीमा प्रबंधन को लेकर सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी समन्वय से सीमा क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा। बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सीमावर्ती नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
 

मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

खटीमा (सू. वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में  जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,  उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

खटीमा (सू०वि०)। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
 

मुख्यमंत्री धामी ने माता पूर्णागिरि मंदिर में किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

खटीमा (सू०वि०)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार प्रातः खटीमा क्षेत्र के नगला तराई स्थित माता पूर्णागिरि मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण हमारी संस्कृति एवं आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, प्रधान दीपक मेहरा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएफओ हिमांशु बागरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।
 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

खटीमा (सू.वि.)। पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भव्य भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा,  अध्यक्ष नगर पंचायत नानकमत्ता प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनता उपस्थित थे।
 

मुख्यमंत्री ने गदरपुर ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया -मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके बच्चों को  आशीर्वाद दिया

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
गदरपुर (सू.वि.)।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक श्री अरविंद पांडे के आवास पहुंचकर उनके बच्चों  को  आशीर्वाद दिया। इस मौके जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अनेक जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-