सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस द्वारा प्रस्थान करते हुए सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद श्री भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “ईंधन बचाओ दृ पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। सार्वजनिक परिवहन साधनों कृ जैसे बस, ट्रेन एवं साझा वाहनों कृ का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण को कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। सांसद अजय भट्ट ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम कर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें तथा ऊर्जा संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ उठाया गया प्रत्येक छोटा कदम भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
 

खबरें

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

रुद्रपुर (सू.वि.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस द्वारा प्रस्थान करते हुए सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद श्री भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “ईंधन बचाओ दृ पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। सार्वजनिक परिवहन साधनों कृ जैसे बस, ट्रेन एवं साझा वाहनों कृ का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण को कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। सांसद अजय भट्ट ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम कर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें तथा ऊर्जा संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ उठाया गया प्रत्येक छोटा कदम भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
 

तहसीलदार ने अवैध कब्जे को हटावाया

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
ग्राम प्रधान द्वारा शिकायत की गई थी कि ग्राम  मदनापुर के ख॰न॰ 758 जो 6-2 आबादी के नाम दर्ज है जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर रखा है। इस मामले को गंभीरता के साथ संज्ञान लेते हुए  तहसीलदार गदरपुर मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रूकबा कर उक्त भूमि आंगनवाड़ी के नाम हस्तांतरित की गई थी को बाल विकास विभाग को संरक्षण मे लेने हेतु मौके पर अवगत कराया गया। 
 

गदरपुर पुलिस ने भैस चोरी का किया खुलासा -75000 हजार रुपये की नगदी व घटना में प्रयुक्त एक पिकप वाहन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 75,000 रुपये नदगी व घटना में प्रयुक्त एक पिकप वाहन के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 16-05-2026 को वादी मुकदमा राजेन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी-ग्राम बमनपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिहं नगर की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरो द्वारा आंगन में बांधी 03 भैंसे चोरी कर ले जाने के  आधार पर कोतवाली गदरपुर पर मुकदमा एफआईआर-135/2026 धारा-303(2)   बी0एन0एस0 के तहत  पंजीकृत  किया गया था।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा  अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की  शीघ्र बरामदगी  करने हेतु कड़े निर्दिश गदरपुर पुलिस को दिये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा कोतवाली प्रभारी गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम व एस0ओ0जी0 काशीपुर की टीम द्वारा वर्तमान में मोबाइल सर्विलांस और नवीन तकनीकी प्लेटफॉर्म  व सीसीटीवी कैमरो की सहायता से दिनांक 21-05-2026 की रत्रि पुलिस टीम  द्बारा अब्दुल्ला नगर रामपुर बॉर्डर पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर चैकिंग की जा रही थी पूर्व से मामूरा मुखविर की सूचना पर रामपुर की ओर से आ रहे एक पिकप वाहन संख्या यूपी 25जीटी-5930 को रोका गया वाहन में बैठे चालक  व साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो  चालक व साथ बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम (01)-साईन खान उम्र 23 वर्ष पुत्र श्री कल्लू खान निवासी- जामा मस्ज्जिद के सामने पटवाई थाना पटवाई जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व (02)- छुन्नन उम्र 48 वर्ष पुत्र मुन्नन निवासी ग्राम खाई खेडा थाना मुंडा पांडे जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल पता नाला पार थाना कोतवाली रामपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बतााया गया। सीसीटीवी कैमरों में उपरोक्त वाहन पिकप वाहन संख्या यूपी 25जीटी-5930 से ही वादी मुकदमा के घर से भैंसे चोरी होना प्रकाश में आया था। वाहन को भली भांति तस्दीक करने के उपरान्त पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से भैंस चोरी के संबन्ध में पूछा गया तो  बताया कि  दिनांक 22-04-2026 की रात्रि में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी पिकप वाहन में  ग्राम बमनपुरी एक घर के आंगन में बांधी तीन भैंसे चोरी करके अगले दिन उन तीनों भैंसो को हमने जयंतीपुर मुरादाबाद बाजार में  95 हजार रुपये में बेच देना बताया।पकड़े गये अभियुक्त गण के मोबाईल नं0 को लोकेशन  व सी0डी0आर0 का विश्लेषण करने पर घटना की तिथि को घटना स्थल पर आया है। दोनों अभियुक्त गण की जामा तलाशी में कुल 75,000 हजार रुपये व  एक अदद कुल्हाड़ी, दो अदद छुरी, भैस के गले में बाँधी जाने वाले तीन अदद रस्सिया मय तीन घंटी, खूटे से बाँधी तीन अदद भैंस के मुँह में बाँधने वाला मुहरा रंग सफेद मटमैला, एक घटना में प्रयुक्त दो अदद मोबाइल फोन  बरामद हुए।  बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण को धारा 303 (2)/317 (2)/3 (5) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। ’ अभियुक्त को आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई विजय कुमार चौकी प्रभारी सकैनिया), उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी ( प्रभारी एसओजी) काशीपुर, कानि0 लक्ष्मण कुमार, कानि0 जीवन फुलेरा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. गिरीश सिंह, कानि. कैलाश तोमक्याल (एसओजी काशीपुर) शामिल रहे।                                                                                                                                                                                     
 

ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की शिकायतों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
विकास खण्ड सभागार में प्रमुख क्षेत्र पंचायत गदरपुर श्रीमती ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की शिकायतों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समस्त ग्राम प्रधान/क्षेत्र पंचायत सदस्य को आमंत्रित किया गया था, इस क्रम में उक्त के साथ साथ स्वच्छता संबंधी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा की गयी, बैठक में ग्राम प्रधान गीता देवी, ग्राम प्रधान चन्दननगर, प्रधान संघ की अध्यक्षा मीना संजय चैधरी, ग्राम पंचायत सकैनिया, ग्राम प्रधान गुमचैच्या, ग्राम प्रधान बरीराई तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य बरीराई द्वितीय के द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही गुणवत्ता की कमी तथा ग्रामीणों के आक्रोश से अधिशासी अभियंता जल निगम, ऊधमसिंह नगर को तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को शीध समस्याओं के निदान हेतु निर्देशित किया गया, बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्री प्रीत ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री श्री गुंजन सुखीजा द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश निर्गत किये गये की 20 दिवस के भीतर जन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश निर्गत किये गये, उक्त के अतिरिक्त समस्त ग्राम पंचायतों को मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या - 6174/2023 में पारित आदेश एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शत-प्रतिशत अनुपालन की प्रति उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया की तीन दिवस के भीतर समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना प्रस्तुत करें, कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी श्री हेम चन्द्र काण्डपाल, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री जसवीर सिंह, सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्री कुन्दन सिंह बिष्ट एवं समस्त ग्राम प्रधान एंव क्षेत पंचायत सदस्य उपस्थित रहें ।
 

सचिव आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण् ने नेपाल सीमा पर  मेलाघाट में  जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हेतु स्थलीय निरक्षण किया

खटीमा (सू.वि.। सचिव आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण  विनोद कुमार सुमन ने खटीमा पहुंचकर नेपाल सीमा पर  मेलाघाट में  जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हेतु स्थलीय निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाय। उन्होंने किसी जगह भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य करने हो तो उसका स्टीमेट बनकर भेजे ताकि बजट उपलब्ध होते ही बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने हेतु जनपद को बजट भेजा जा सके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय  जनता व जनप्रतिनिधियों  से वार्ता कर जानकारियां भी ली।  निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे है उसे वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हो तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी कोस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चैकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है। जिसपर श्री सुमन ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के जो छोटे छोटे कार्य है उसे प्राथमिकता से कराए ताकि अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल प्रारंभ होने वाला है, इसलिए आपदा के दृष्टिगत अपनी पूरी तैयारी रखे। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार,  मनोज साही, रनदीप पोखरिया, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी के दीक्षित, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी,  आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
 

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का दूरदर्शी नेता बताया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की नई दिशा दी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को आधुनिक तकनीक और विकास की नई सोच से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश में सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र में जो प्रगति दिखाई दे रही है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। राजीव गांधी हमेशा युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के हितों के लिए समर्पित रहे, जिन्हें देश कभी भुला नहीं सकता। श्रद्धांजलि सभा में गोपाल भसीन, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, उमा सरकार, प्रकाश शर्मा, अशोक मंडल, कमल चुग, शुभम, अमन, छत्रपाल वाल्मीकि, जमुना कोली, राधेश्याम बंसल, अजीत मजूमदार, विमल राय, सुरजीत मजूमदार, अजीत पाल, नील रतन, भूपेश सोनी, नरेश सागर, तपन दास, गौतम ग्रामीण, जयदेव, प्रीति शर्मा, मोनिका डाली, सत्यवीर सिंह, आनंद शर्मा, शिवकुमार, जमील अहमद, अमित अरोड़ा, नवीन खेतवाल, रमेश तरफदार, बाबू खान, पार्षद शुभम दास, जाकी राजा, फैज राज खान, अदनान राजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
 

भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
भारत विकास परिषद द्वारा सोनिया होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवदायित्वधारी पदाधिकारियों ने शपथ ली तथा परिषद की विचारधारा, सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं परिषद पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। मंच संचालन शाखा सचिव राजेश सलूजा ने किया। अतिथियों के स्वागत उपरांत शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहा है।कार्यशाला में क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता ने परिषद की विचारधारा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सेवा तथा भारतीय नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा ने परिषद के कार्यक्रमों एवं बैठकों के प्रोटोकॉल पर मार्गदर्शन दिया। प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा ने ‘सेवा, संपर्क एवं पर्यावरण’ विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए समाजहित में परिषद की भूमिका को रेखांकित किया। वहीं प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता रश्मि जैन ने ‘संस्कार एवं महिला सहभागिता’ विषय पर महिलाओं को प्रेरित करते हुए संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में प्रांतीय वित्त सचिव अमित गंभीर ने वित्तीय प्रबंधन एवं पारदर्शिता पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। इसके पश्चात टोली निर्माण गतिविधियों एवं मुक्त चिंतन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने भी सहभागिता करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। अंत में शाखा सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान एवं रात्रि स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नरेश कंसल (रुद्रपुर शाखा प्रभारी) विजय भूषण गर्ग, विष्णु कुमार सक्सेना ,संजय कुमार, अमित गम्भीर, अरुण अग्रवाल, संजय सिंघल, संजय कुमार सिंघल, रोहित सलूजा  ललित मोहन गोयल, राजकुमार बिंदल, अजय अग्रवाल, महेंद्र गोयल, संजय ठुकराल, दिवाकर पांडे विशाल गोयल, अमित अरोरा,हरीश बजाज,अजय बंसल, दीपक कुमार अरोरा, कीर्ति निधि शर्मा, सुरेन्द्र मिड्ढा, पंकज कालरा, कश्मीर सिंह विर्क,मनीष कुमार अग्रवाल, अजीत पाल सिंह, करन पाल सिंह, अजीत जैन, निखिलेश शांडिल्य ,रोहित कपूर,शिव अरोरा,भारत भूषण चुग,संजीव अरोरा, शरद मोहन गुप्ता, राकेश बंसल, राजकुमार खनिजो, पंकज बांगा,यमन बब्बर,दिनेश बटला, सुरेश बब्बर, राकेश दुनेजा, सुनीता खेड़ा, नीतू अग्रवाल, गुंजन खेड़ा, मोनिका बंसल, सानिया गम्भीर, पारुल गुप्ता, सीमा बिंदल, रेखा अरोरा, रीना अग्रवाल, कविता बंसल, प्रेरणा शर्मा, अंजू कुमार, भावना कपूर, स्नेहा मिड्ढा, रीना शर्मा, लवी जैन,नेहा बांगा, भावना बब्बर, विनीता पाण्डेय, कुसुम रानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
बैठक में इन पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के सत्र 2026-27 हेतु आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश सलूजा को सचिव, विपिन लूथरा को कोषाध्यक्ष, जतिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा ललित मोहन को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों के लिए भी संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई। संस्कार प्रकल्प की जिम्मेदारी कीर्ति निधि शर्मा, सेवा प्रकल्प की जिम्मेदारी संजय कुमार, महिला सहभागिता की जिम्मेदारी नीतू अग्रवाल, संपर्क प्रकल्प की जिम्मेदारी रोहित सलूजा तथा पर्यावरण प्रकल्प की जिम्मेदारी गुंजन खेड़ा को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी का दायित्व हरीश बजाज को दिया गया, जबकि महिला कौशल विकास प्रकल्प की जिम्मेदारी रीना चैधरी को सौंपी गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।