सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

वरिष्ठ नागरिक के पक्ष में आया बड़ा फैसला -पुत्र-पुत्रवधू को संपत्ति से बेदखल करने के आदेश

Share on:

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
न्यायालय माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिकरण तथा कल्याण अधिकारी/उप जिला अधिकारी कार्यालय गदरपुर में योजित वाद संख्या 51/01 वर्ष 2024-25 में वरिष्ठ नागरिक श्री स्वपन विश्वास पुत्र दीनानाथ विश्वास द्वारा अपने पुत्र अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास एवं पुत्रवधू पूजा विश्वास के विरुद्ध माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकांे के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत वाद प्रस्तुत किया गया था। वाद की सुनवाई के उपरांत माननीय उपजिलाधिकारी न्यायालय ने वरिष्ठ नागरिक के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित किए। न्यायालय ने प्रतिवादी अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास तथा उनकी पत्नी पूजा विश्वास निवासी ग्राम मकरंदपुर, तहसील गदरपुर को वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति से बेदखल करने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय के इस निर्णय को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश के बाद प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

खबरें

गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प

देहरादून। बढ़ते मामलों के बाद साइबर क्राइम पोर्टल पर एनोनिमसली शिकायत दर्ज कराने का विकल्प  खुला है। बहुत से लोग पहचान उजागर होने के डर डिजिटल दौर में ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई बार पीड़ित अपनी पहचान उजागर होने के डर या शर्म से शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। ऐसे लोगों के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर गुमनाम शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पोर्टल पर विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों की शिकायत बिना पहचान बताए दर्ज की जा सकती है। इसके लिए पीड़ित को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर वुमेनध्चिल्ड्रन रिलेटेड क्राइम सेक्शन खोलना होगा। इसके बाद रजिस्टर एनोनिमसली विकल्प चुनकर शिकायत प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। शिकायत दर्ज करते समय घटना का प्रकार, तारीख, समय और संबंधित प्लेटफॉर्म की जानकारी भरनी होती है। साथ ही राज्य और जिला चयन करने के बाद आरोपी की आईडी, प्रोफाइल लिंक या यूआरएल जैसी जानकारी भी अपलोड की जा सकती है। पीड़ित स्क्रीनशॉट, चैट रिकॉर्ड या अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। सभी विवरण सत्यापित करने के बाद कन्फर्म और सबमिट पर क्लिक करते ही शिकायत दर्ज हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत डिजिटल साक्ष्य शिकायत की जांच और कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धमकी, अश्लील संदेश, फर्जी प्रोफाइल, ब्लैकमेलिंग या सोशल मीडिया उत्पीड़न के मामलों में स्क्रीनशॉट और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखना जरूरी है। लोग कई बार पहचान उजागर होने की डर से शिकायत करने में कतराते हैं। इसलिए साइबर क्राइम पोर्टल पर ऐसी व्यवस्था है कि आप अपनी पहचान उजागर किए बिना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। - अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ फेक लोग एप्स से रहें सावधान, साइबर पुलिस ने जारी की एडवायजरी साइबर पुलिस ने लोगों को फेक लोन ऐप्स के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठग आसान और तुरंत लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसान लोन के आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को फर्जी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जैसे ही व्यक्ति लिंक पर क्लिक कर ऐप इंस्टॉल करता है, ऐप उसके मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स, गैलरी और अन्य निजी डाटा का एक्सेस ले लेता है। इसके बाद ठग पीड़ित की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार कर लेते हैं और उन्हें रिश्तेदारों व परिचितों को भेजने की धमकी देकर पैसे वसूलने लगते हैं। कई लोग बदनामी के डर से ठगों के दबाव में आकर रकम भी ट्रांसफर कर देते हैं। लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान या बिना सत्यापन वाले लोन ऐप को डाउनलोड न करें। सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों और संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक करने से बचें। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और रिव्यू जरूर जांचें।

वरिष्ठ नागरिक के पक्ष में आया बड़ा फैसला -पुत्र-पुत्रवधू को संपत्ति से बेदखल करने के आदेश

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
न्यायालय माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिकरण तथा कल्याण अधिकारी/उप जिला अधिकारी कार्यालय गदरपुर में योजित वाद संख्या 51/01 वर्ष 2024-25 में वरिष्ठ नागरिक श्री स्वपन विश्वास पुत्र दीनानाथ विश्वास द्वारा अपने पुत्र अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास एवं पुत्रवधू पूजा विश्वास के विरुद्ध माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकांे के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत वाद प्रस्तुत किया गया था। वाद की सुनवाई के उपरांत माननीय उपजिलाधिकारी न्यायालय ने वरिष्ठ नागरिक के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित किए। न्यायालय ने प्रतिवादी अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास तथा उनकी पत्नी पूजा विश्वास निवासी ग्राम मकरंदपुर, तहसील गदरपुर को वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति से बेदखल करने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय के इस निर्णय को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश के बाद प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीपैड व कैंप कार्यालय  लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री विनय रुहेला,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,मुकेश कुमार,दान सिंह रावत,सतीश भट्ट,भवानी भंडारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चैधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
 

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद उधमसिंह नगर में आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा बैठक का आयोजन

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद उधमसिंह नगर में आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी सम्पादन, मेले एवं आयोजनों में ट्रैफिक नियंत्रण, प्रदर्शन, वी.आई.पी. ड्यूटी, कानून व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील गतिविधियों की निगरानी हेतु 02 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम  हुआ सम्पन्न। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07 एवं 08 मई, 2026 को किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस  जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, उधमसिंह नगर द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस विभाग एवं जनपद की समस्त तहसीलों के अधिकारियोंध्कर्मचारियों को पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ड्रोन संचालन, उपयोगिता, सुरक्षा मानकों एवं आपदा प्रबन्धन कार्यों में ड्रोन तकनीक के प्रभावी उपयोग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन के माध्यम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग, राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित सहायता, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबन्धन तथा संवेदनशील स्थलों की निगरानी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 08 मई समापन दिवस को आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियोंध्कर्मचारियों को ड्रोन का व्यावहारिक प्रशिक्षण (भ्ंदके-वद ज्तंपदपदह) प्रदान किया गया तथा  पुलिस विभाग को 02 एवं समस्त तहसीलों को  01-01 कुल 10 डोन कैमरे उपलब्ध कराये गये, जिससे विभिन्न विभागीय कार्यों में आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
 

विधानसभा रूद्रपुर में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर द्वारा की गयी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सीएम घोषणा कार्यो में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये

रूद्रपुर (सू.वि.)। विधानसभा रूद्रपुर में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गयी घोषणाओं की जिला सभागार में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सम्बन्धित अधिकारियों को सीएम घोषणा कार्यो में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने त्रिशूल चैक से आवास विकास तक सड़क चैड़ीकरण  कार्यो में तेजी लाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता जल संस्थान व विद्युत को डीडी चैक से काशीपुर बाइपास व डीडी चैक से मेडिकल कालेज तक विद्युत व पानी की लाइनो को शीघ्र शिफ्ट करने के निर्देश दिये। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि निर्माण कार्यो में यदि किसी के द्वारा भी लापरवाही बरती गयी तो सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने कहा कि भूरारानी में सड़क चैड़ीकरण कार्य हेतु लोनिवि, नगर निगम, राजस्व एवं जिला विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से सर्वे कर भविष्य में आबादी को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार कर भेजा जाये। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा व महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्र में जो भी सड़क निर्माण कार्य चल रहे है उसे वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि अनावश्यक गड्डे खोद कर न छोड़ा जाये जिससे की लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े। उन्होने कहा कि सड़क निर्माण व पानी की पाइप लाईन शिफ्टिंग हेतु उतना ही गड्डा खोदे जो वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण हो सकें। मा0 विधायक ने शहर को जाम से निजाद हेतु सिंचाई विभाग की भूमि पर पार्किंग निर्माण हेतु जिला विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि वर्षाकाल में निर्माण कार्य सम्भव नही हो पाता है, इसलिए जो भी कार्य किये जाने है उसे वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण कर लिया जाये। बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, अधिशासी अधियंता जल संस्थान तरूण शर्मा, पेयजल निगम सुनील जोशी, विद्युत राजीव चक्रवर्ती, लोनिवि विनोद सनवाल, पीडी एनएचएआई अचल जिंदल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील आदि उपस्थित थे।  
         

नव नियुक्त  कोतवाल गदरपुर की सख्त कार्यवाही -गौमांस केा अवैध धन्धा करने वाले तीन नफर अभियुक्तों का प्रतिबंधित मांस के साथ किया गिरफ्तार 

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए गौमांस का अवैध धन्धा करने वालो 03 नफर अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन तथा प्रतिबन्धित गौमांस व गौकसी के औजार के साथ गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार दिनांक 05-05-2026 को वादी  मुकदमा मुकदमा कुंवर सिंह पुत्र धन सिंह निवासी धीमरखेड़ा तहसील गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर की दाखिला तहरीर बबात दिनांक  05/05/2026 की सुबह करीब 07.00 बजे गांव के लोगो को शक हुआ कि दानिश अली पुत्र मकसूद अली के निर्माणधीन मकान के भीतर अन्दर कमरे गौकशी की जाती है के आधार पर थाना हाजा पर मु0 थ्प्त् छ0. 128/2026  धारा  3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 बनाम दानिश अली पुत्र  मकसूद अली  पंजीकृतकिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा  उक्त गौकशी के घटना के शीघ्र अनावरण व अभियु्क्त गणों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे।  उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 07-05-2026 को कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सरोवर नगर तिराहा पर मिलक खानम की ओर से आ रही सड़क पर घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी संख्या-यूके 06सीए 5167 के साथ अभियुक्त (01) दानिश अली उम्र 30 वर्ष पुत्र श्री मकसूद अली निवासी मसीत थाना गदरपुर जिला-उधमसिंह नगर तथा अभियुक्त (02)   मोसिन उर्फ मोहसिन उम्र 24 वर्ष पुत्र शफी अहमद निवासी मंसुरनगर थाना केलाखेड़ा जिला ऊधमसिंह नगर (03) जलालउद्दीन पुत्र याकुब नि अस्पताल वार्ड केलाखेडा जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 50 वर्ष को घटना में प्रयुक्त औजार एक अदद चापड तथा दो छुरी तथा एक कील के साथ  जुर्म धारा 3ध्5ध्6(1)ध् 11 (1) उत्तराखण्ड गौं वंश संरक्षण अधिनियम से अवगत कराते हुए हस्व कायदा गिरफ्तार किया। नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे मे भी जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपून्द्र सिंह बृजवाल, उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा, उ0नि0 श्री संजय सिंह बोरा, कानि0 लक्ष्मण कुमार, कानि0 जीवन फुलेरा शामिल रहे।
 

जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रूद्रपुर (सू.वि.)।
जनपद में बच्चों को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को ’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ’राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधी कॉलोनी में स्कूली बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों,उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पेट के कीड़ों से मुक्ति आवश्यक है। कृमि संक्रमण से न केवल बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) होती है, बल्कि उनकी सीखने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय से जनपद के शत-प्रतिशत बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष तक के 603960  बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी। उन्होने आश्वस्त किया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने और खुले में शौच न करने जैसी स्वस्थ आदतों को अपनाने की शपथ भी दिलाई। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल ने बताया कि जो बच्चे आज किसी कारणवश दवा नहीं खा पाए हैं, उन्हें आगामी 14 मई (मॉप-अप डे) पर दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, डीपीएम हिमांशु मुस्यूनी, आरबीएस टीम से कार्यक्रम प्रबंधक जावेद पूरन, आमिर, पंकज गुसाईं, विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं छात्राएं आदि उपस्थित थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-