सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरधार्मिक

मां भगवती के जागरण में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर
। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। ठुकराल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन की सफलता पर महिलाओं को बधाई दी।इस अवसर पर राम सेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, राजू गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, सुरेश, रामचंद्र, प्रेमवती, माया देवी, रमा देवी, पार्वती देवी, रामकली, पुष्पा, श्यामा देवी सहित मोहल्ले के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

खबरें

मां भगवती के जागरण में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर
। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। ठुकराल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन की सफलता पर महिलाओं को बधाई दी।इस अवसर पर राम सेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, राजू गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, सुरेश, रामचंद्र, प्रेमवती, माया देवी, रमा देवी, पार्वती देवी, रामकली, पुष्पा, श्यामा देवी सहित मोहल्ले के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

सेवानिवृत्त ऑपरेटर प्रेमवल्लभ भट्ट का सम्मान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया अभिनंदन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
वार्ड नंबर-16 स्थित बिगवाड़ा की देवभूमि फेस-6 इको कॉलोनी में पी.एस.सी. की 46वीं वाहिनी से ऑपरेटर पद से सेवानिवृत्त हुए प्रेमवल्लभ भट्ट के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रेमवल्लभ भट्ट को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनके लंबे एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि प्रेमवल्लभ भट्ट ने अपने सरकारी सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक प्रक्रिया है, जबकि समाज सेवा का कार्य जीवनभर चलता रहता है। उन्होंने बताया कि प्रेमवल्लभ भट्ट दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संस्थान के मुख्य सेवादार के रूप में आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, सौम्य व्यवहार और सेवा भावना के कारण वे समाज में विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और युवाओं को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी प्रेमवल्लभ भट्ट के सेवाकाल एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरा वातावरण आत्मीयता और सम्मान से सराबोर रहा। इस अवसर पर स्वामी उमाशानंद जी, सोसायटी अध्यक्ष अजय फुटेला, लक्ष्म मोहन शर्मा, कुंदन सिंह नेगी, दीपक जायसवाल, लीलाधर भट्ट, शरद गोयल, बंशीधर जोशी, ओमप्रकाश गौड़, रितु भारती, भावना पांडे, सीमा बत्रा, बीना भट्ट, रितु शर्मा, सुषमा चतुर्वेदी, भानुप्रिया फुटेला, राजेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

रुद्रपुर के समग्र विकास ज्वलंत एवं जनहित के मुद्दों पर मेयर ने कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से मुलाकात की

हल्द्वानी (सू.वि.)। रुद्रपुर के समग्र विकास ज्वलंत एवं जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा ने कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से मुलाकात की। रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट कर रुद्रपुर नगर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान महापौर ने रुद्रपुर शहर में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आंतरिक मार्ग संख्या-87 में अटरिया मोड़ से डीडी चैक होते हुए त्रिशूल चैक तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाले के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि नगर निगम द्वारा इस कार्य का विस्तृत आगणन (डीपीआर) तैयार किया जा चुका है तथा इसकी अनुमानित लागत लगभग ₹1661.61 लाख है। महापौर ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, वर्षाकाल में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने तथा आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस जनहितकारी परियोजना हेतु जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महापौर द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित एवं शहरी विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के दौरान रुद्रपुर शहर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
 

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही- पुलिस ने मोटर साईकिल चोर को किया गिरफ्तार -दो चोरी की मोटर साईकिल की गयी बरामद

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोरी की 02 अदद मोटरसाईकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 29-06-2026 को वादी  मुकदमा अजीम पुत्र मो शफी नि०- ग्राम झगडपुरी कोतवाली गदरपुर जिला उधम सिंह नगर की दाखिला तहरीर स्वयं की मोटर साईकिल रजि०-यूक06 बीडी-7075 का इतवार बाजार रामजीवनपुर  से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर  ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर 171/2026  धारा  303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया गया । उपरोक्त चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिह नगर द्वारा निर्देश दिये गये थे। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध /पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर जनपद उधम सिह नगर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस .टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर दिनांक  30-06--2026 को दिनेशपुर रोड अन्डर पास से चीनी मिल रोड पर अभियुक्त .बिक्की बजाज पुत्र श्री ठाकुर दास हाल नि0 लालपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र-45 वर्ष  को  मोटर साईकिल एच एफ डिलक्स यूक06एपी-3424 के साथ पकड़ा गया सख्ती से पूछताछ करने  पर उपरोक्त द्वारा उक्त मोटर साईकिल जगतपुरा रुद्रपुर से चोरी करना बताया तथा अन्य चोरी की मोटर साईकिलों के बारे में पूछताछ की गयी व निशादेही पर थाना हाजा पर पंजीकृत मु0 एफआईआरनं 171/2026  धारा  303 (2)बीएनएस मोटर साईकिल रजि0 नं0 यूक06बीडी7075  बरामद करायी गयी। अभियुक्त को ’’जुर्म धारा 303 (2)/317(2) बी0एन0एस0 से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गया है माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, कानि. जीवन फुलेरा, कानि. कुन्दन ंिसंह शामिल रहे। 
 

इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने श्याम बाबा के भजनों का श्रवण किया, पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि खाटू श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था लोगों को सेवा, समर्पण और सदाचार की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भजन संकीर्तन के माध्यम से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इन्द्र साहनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 

अखिल भारतीय कोली समाज के तत्वावधान में रम्पुरा स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सामाजिक सहयोग से धूमधाम से संपन्न कराया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज के तत्वावधान में रम्पुरा स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सामाजिक सहयोग से धूमधाम से संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। हजारों लोगों की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ ही गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया। देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मां काली मंदिर से छह दूल्हों की भव्य बारात छह सजी हुई बग्गियों में निकाली गई। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की धुन पर निकली बारात रम्पुरा के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां दुर्गा मंदिर स्थित विवाह स्थल पहुंची। बारात का नेतृत्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तथा अखिल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम चन्द्र कोली ने किया। विवाह स्थल पर वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच सभी छह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वर वधुओं ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस दौरान हजारों लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समाजसेवियों एवं दानदाताओं ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान और उपहार भी भेंट किए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सभी जोड़ों को शुभाशीष देते हुए शगुन स्वरूप सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि समाज की निर्धन बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सामूहिक विवाह जैसी पहल बड़ी राहत साबित होती है। इससे सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया था। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली ने बताया कि पिछले चार वर्षों से समाज के सहयोग से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी छह निर्धन कन्याओं का विवाह पूरे सम्मान और सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न कराया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि समाजसेवियों और दानदाताओं के सहयोग से प्रत्येक जोड़े को वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, श्रृंगारदान, अलमारी, सेफ, बक्सा, सिलाई मशीन, स्टील एवं चांदी के बर्तन, रसोई का पूरा सामान, छाता, फर्राटा पंखा, सीलिंग फैन, इलेक्ट्रिक प्रेस, कंबल, बेडशीट, तकिए, दीवार घड़ी, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वाटर कूलर, कुर्सियां, मेज सहित अन्य उपयोगी घरेलू सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम चन्द्र कोली, पार्षद अंजलि कोली, पार्षद सोनी कोली, एडवोकेट संजीव गुप्ता, करन सिंह कोली, रवि कोली, केरू मंडल, कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली, अजय नारायण सिंह, मनोज गुप्ता, कमलदीप सोनकर, धर्मपाल कोली, संजय ठुकराल, नीलम अग्रवाल, कुसुम जैन, दीप्ति अग्रवाल, अंजू बंसल, केपी गंगवार, राजू गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, राजेश गर्ग, कुंवरपाल कोली, देसराज कोली, राम सेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, गौतम मंडल, कांति देवी कोली, पप्पू कोली, प्रिंस कोली, सतीश कोली, कल्लू कोली, दर्शन कोली, दीपक सागर, राजू कोली, अंकित श्रीवास्तव, कमल कोली, जीतू पाल, ओमप्रकाश कोली, दानवीर कोली, सियाराम कोली, राकेश कोली, ओमपाल कोली, महेन्द्रवती, कमला देवी, विद्यारानी, जमना देवी, लक्ष्मी देवी, नन्ही कोली, राजकुमारी, बबली, बिबाली, महेश कोली, राजेश गंगवार, मनोज गंगवार, नारायण पाल, मनीष गंगवार, नंद किशोर, शरीफ हुसैन, राजू गंगवार, चन्द्रकली देवी, भूरी देवी, सरोज रानी, कुसुम देवी, उर्मिला रानी, माया देवी, कमला रानी, आशा रस्तौगी, भगवान देई, छोटी देवी, पार्वती देवी, मीना रस्तौगी, राममूर्ति देवी, ममता देवी, चन्द्रकला देवी, पुष्पा रस्तौगी, कलावती देवी, नीतू रानी, दुर्गा, पंकज कोली, सचिन कोली, बालकराम कोली, राम अवतार शर्मा, कल्लूराम कोली, शिव कुमार कोली, जयप्रकाश कोली, संजय सिंह, मुकेश कोली, हरीराम कोली, वीरेन्द्र कोली, जितेश कोली, छोटे लाल कोली, रामप्रसाद कोली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
 

आगामी 02 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक आयोजित

रुद्रपुर (सू.वि.)। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आगामी 02 जुलाई  को प्रदेश के सभी  जनपदों में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य मानसून के दौरान विभिन्न विभागों एवं जनपदों की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता, समन्वय, राहत एवं बचाव तंत्र तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों का परीक्षण करना है। इसी क्रम में आज मंगलवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास,  विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक के दौरान सचिव  विनोद कुमार सुमन ने निर्देशित किया कि मॉक ड्रिल का आयोजन वास्तविक आपदा की परिस्थितियों के अनुरूप किया जाए, जिससे विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान, संसाधनों की उपलब्धता, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का समुचित परीक्षण किया जा सके। बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों द्वारा लगभग 03-03 मिनट की पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपने-अपने जनपदों में मॉक ड्रिल की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जनपद ऊधम सिंह नगर की ओर से अपर जिलाधिकारी  कौस्तुभ मिश्रा द्वारा मॉक ड्रिल की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में मॉक ड्रिल हेतु 05 स्थलों का चयन किया गया है, जिनमें काशीपुर, स्थित 20 नंबर पावर हाउस क्षतिग्रस्त बाजपुर लेबरा पुल के क्षतिग्रस्त होने, रुद्रपुर मार्ग पर वृक्ष गिरने से मार्ग अवरुद्ध सितारगंज के बमनपुरी पुल के तटबंध के टूटने तथा खटीमा स्थित गौशाला क्षेत्र में जलभराव  जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों पर आधारित परिदृश्य तैयार किए गए हैं। इन परिदृश्यों के अनुरूप संबंधित विभागों की भूमिका, त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा। प्रस्तुतीकरण में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, उपलब्ध संसाधनों, संभावित आपदा परिदृश्यों एवं राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जनपद स्तर पर गठित इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (प्त्ै) के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही तहसील स्तर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस, पैरामिलिट्री बल तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की मॉक ड्रिल में तैनाती, उनकी भूमिका एवं कार्यक्षेत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के अंत में आगामी 02 जुलाई  को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास के सफल संचालन हेतु सभी अधिकारियों एवं विभागों को शुभकामनाएं दी। यह भी अवगत कराया गया कि मॉक ड्रिल का प्रस्तुतीकरण शासन स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में जनपद स्तर से अपर जिलाधिकारी  कौस्तुभ मिश्रा,अपर  पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,प्रभारी अधिकारी  गौरव पाण्डेय, नगर आयुक्त  शिप्रा जोशी, अधीक्षण अभियंता लो नि वि अनिल पांगती, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी  उमाशंकर नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी  ईशान कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।