गोविंद बल्लभ पंत के जन्म पर विशेष: -भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका
विशेष वसूली अभियान में बड़ी कार्रवाई, 1.25 करोड़ के बकायेदारों पर कसा शिकंजा -40 लाख के बकायेदार को किया गिरफ्तार, 85 लाख के बकायेदार के ट्रैक्टर कुर्क
(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर। जिलाधिकारी महोदय, ऊधमसिंह नगर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर अंतर्गत विविध देयकों की वसूली हेतु राजस्व टीम द्वारा विशेष वसूली अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत तहसील गदरपुर के 85 लाख रुपये एवं 40 लाख रुपये के दो बड़े बकायेदारों के वसूली प्रमाण-पत्र (आरसी) चिन्हित करते हुए राजस्व टीम ने प्रातः सात बजे से आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। अभियान के दौरान ग्राम लखनौ निवासी 40 लाख रुपये के बकायेदार हरेंद्र सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं, ग्राम गिरधरनगर निवासी 85 लाख रुपये के बकायेदार रविन्द्र सिंह के आवास पर उपस्थित न मिलने पर उनके ट्रैक्टरों को कुर्क कर तहसील परिसर में खड़ा कराया गया। उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा एवं तहसीलदार लीना चन्द्रा धामी ने अवगत कराया कि बकाया राजस्व की वसूली हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने समस्त बकायेदारों से अपील की है कि वे अपनी बकाया धनराशि का समय से भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि नियमानुसार होने वाली अग्रिम कार्रवाई से बचा जा सके।











