सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

धामी के जन्मदिन पर मंदिर में हवन-पूजन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बांटे फल

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सिंह कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से हवन कर मुख्यमंत्री श्री धामी के सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। हवन-पूजन के दौरान भगवान महादेव से प्रार्थना की गई कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर फल वितरण भी किया गया। बच्चों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर भगवान महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर सेवा के लिए प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच फल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज में सेवा, संवेदना और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर हवन-पूजन एवं सेवा कार्य आयोजित करना जनकल्याण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
 

खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं -कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई

हल्द्वानी (सू.वि.)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। श्री अजय भट्ट ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, तकनीक और वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति की है।सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से देश सेवा और जनकल्याण से जुड़ा रहा है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम छू रहा है और विश्व पटल पर देश की भूमिका निरंतर मजबूत हो रही है। ”श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए कहा कि इस अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लोगों से अपने घर में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाने की अपील की है।
 

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तहसील गदरपुर क्षेत्र में छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्यवाही की गई

गदरपुर (सू.वि.) । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तहसील गदरपुर क्षेत्र में छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 6, आवास विकास, गदरपुर स्थित एक गोदाम में सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री पाई गई। उक्त गोदाम श्री सोनू तनेजा का होना बताया गया। मौके पर बरामद सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री, जिसका कुल वजन लगभग 01 क्विंटल 13 किलोग्राम था, को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। साथ ही संबंधित के विरुद्ध 15,000/- (रुपये पंद्रह हजार मात्र) का जुर्माना अधिरोपित किया गया। उक्त कार्यवाही उप जिलाधिकारी गदरपुर श्रीमती अमृता शर्मा के अध्यक्षता में तहसीलदार गदरपुर श्रीमती लीना चंद्रा धामी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गदरपुर श्री कैलाश सिंह पटवाल के सहयोग से संपादित की गई। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान एक अन्य दुकान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर कोई प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री बरामद नहीं पाई गई।  अतः उक्त दुकान के संबंध में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक निरीक्षणात्मक कार्यवाही की गई। तहसील अंतर्गत दिनेशपुर में भी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिनेशपुर मोहम्मद यामीन द्वारा भी उक्त कार्यवाही की गई तथा बाजार से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करते हुए 7500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही नगर पंचायत गुलारभोज में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उक्त का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 400 रूपये का जुर्माना वसूला गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

पालिकाध्यक्ष ने फीता काटकर श्री शिव दुर्गा मंदिर रामलीला का किया शुभारंभ

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
वार्ड नंबर 1, करतारपुर रोड स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री शिव दुर्गा मंदिर रामलीला के शुभारंभ कार्यक्रम में गदरपुर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर मिंटू जी ने मुख्य रूप से सम्मिलित होकर फीता काटकर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को रामलीला के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़ती है और समाज में आपसी भाईचारे एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की श्रीमती ज्योति चुघ, भाजपा नेत्री श्रीमती रिंकी हितकारी, डॉ. गणपति विश्वास, आकाश कोचर, गर्वित अरोड़ा, रवि कश्यप, राहुल, नरेश सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अन्त में पालिकाध्यक्ष ने श्री शिव दुर्गा मंदिर रामलीला के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा यह आयोजन क्षेत्र में धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रदान करे।
 

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष  एवं अन्य कृषक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी

रुद्रपुर (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता एवं अन्य कृषक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि उनकी जो उचित मांगें हैं उन पर पूर्व में ही उनके स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके बावजूद वह निरन्तर कृषकों की समस्याओं को लेकर कभी भी किसी भी समय किसानों से वार्ता के लिए तैयार हैं। कृषक प्रतिनिधियों द्वारा धान खरीद सत्र के दौरान खरीद केंद्रों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण करने का अनुरोध किया गया। धान खरीद के सम्बन्ध में किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस विषय पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। सिंचाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा नहरों की स्थिति, सफाई एवं मरम्मत तथा किसानों को समय से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए साथ ही गन्ना किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण गन्ने के बीज की पर्याप्त एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कृषकों को उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। कृषकों द्वारा विद्युत बिलों से सम्बन्धित समस्याओं को भी संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर त्रुटिपूर्ण अथवा लम्बित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, आरएमओ लता मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष जोशी, डिप्टी आरएमओ वरूण कुमार, किसान पे्रम सिंह सहोता, गुर सेवक सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनजिन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, सतविन्दर सिंह, सज्जाद हुसैन, राजेन्द्र सिंह मक्कड़, ठा0 जगदीश सिंह, कुॅवर पाल सिंह आदि उपस्थित थे।   

धामी के जन्मदिन पर मंदिर में हवन-पूजन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बांटे फल

रुद्रपुर (सू.वि.)।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सिंह कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से हवन कर मुख्यमंत्री श्री धामी के सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। हवन-पूजन के दौरान भगवान महादेव से प्रार्थना की गई कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर फल वितरण भी किया गया। बच्चों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर भगवान महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर सेवा के लिए प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच फल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज में सेवा, संवेदना और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर हवन-पूजन एवं सेवा कार्य आयोजित करना जनकल्याण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
 

मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर के एक निजी होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर वाहेगुरु जी का खालसावाहे गुरु जी की फतेह के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सिख समाज ने मुख्यमंत्री को सरोफा भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं,बल्कि पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा,संस्कृति, संस्कार, साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। सिख गुरुओं की महान परंपरा को भारत की श्रेष्ठ संस्कृति का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान का जीवन अन्याय के आगे न झुकने,जरूरतमंद की सेवा करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। सिख परंपरा वास्तव में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की जीवंत मिसाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत,ईमानदारी और उद्यमशीलता से सीमा पर देश की रक्षा से लेकर खेतों में अन्न उत्पादन,उद्योग-व्यापार और आपदा के समय सेवा कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सिख समाज की आस्था, बलिदानों और गौरवशाली परंपरा को राष्ट्र के सम्मान के रूप में स्थापित किया गया है। सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण कराया गया। लंगर को सभी प्रकार के करों से मुक्त किया गया।श्री हरमंदिर साहिब को विदेशी अंशदान की स्वीकृति दी गई।श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई।साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए वीर बाल दिवस घोषित किया गया।अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों को सुरक्षित भारत लाया गया।1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को न्याय और सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ। देवभूमि उत्तराखंड के साथ सिख समाज के भावनात्मक जुड़ाव को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह साहब के पवित्र चरण इस धरा पर पड़े हैं। हेमकुंड साहिब और रीठा साहिब जैसी धरोहरें हमारी आस्था का केंद्र हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ चुका है। इस रोपवे से बुजुर्गों, महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम होगी और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने 1947 के विभाजन पीड़ितों की स्मृति में श्विभाजन विभीषिका स्मृति स्थलश् के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को बेहद सख्त बनाया गया है। मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है,ताकि अब विद्यालयों में गुरुबाणी गूंजेगी और गुरुओं के पावन संदेश सुनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए युवा पीढ़ी को अपने गुरुओं के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत, अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल एक विकसित उत्तराखंड बनाना नहीं है, बल्कि ऐसा प्रदेश बनाना है जहाँ विकास के साथ विरासत का सम्मान हो,आधुनिकता के साथ संस्कार हों और प्रगति के साथ सामाजिक समरसता हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोविंदबल्लभ पंत जी ने तराई को बसाने में अहम योगदान दिया तथा आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सिख समाज ने निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है आगे भी देते रहेंगे।उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक  विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है उसे साकार करेंगे। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,प्रदीप बत्रा,रामसिंह केड़ा,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, मंत्री यूपी बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा दीपक बाली, विधायक त्रिलोक चीमा, अरविंद पांडे, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, मंजीत सिंह राजू, सुरेंद्र नामधारी, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल,मनोज पाल, तरुण बंसल, खिलेंद्र चैधरी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ प्रेम सिंह राणा, गुरविंदर सिंह, गदरपुर पालिकाध्यक्ष मनोज गूम्बर, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, चन्दोक, डीएम नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
 

देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन, सीएम धामी मौजूद

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर (संवाद-सूत्र)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को गौरव सेनानी मिलन समारोह में कहा कि जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हैं और जहां न्याय के देवता का राज है, उस उत्तराखंड के साथ कभी अन्याय नहीं होगा। जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड के साथ भी कभी अन्याय नहीं होगा। भारत और वीर भूमि का यह राज्य लगातार विकास करेंगे। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को गौरव सेनानी मिलन समारोह के दौरान कही। बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में भाजपा की तरफ से गौरव सेनानी मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत भाजपा के बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों में हर आठवां सैनिक उत्तराखंड ने दिया है वहीं अलग-अलग युद्धों में शहीद होने वाले जवानों में कोई ना कोई उत्तराखंड का भी रहा है। इस राज्य की मिट्टी में शहीदों शहीदों का खून और सैनिकों का जज्बा है। रुद्रपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रुद्रपुर नितिन नवीन पहुंचे पंजाबी गौरव सम्मेलन में, सिख समुदाय में दिख रहा उत्साहय बड़ी संख्या में पहुंचे लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं हो सकता वह हमेशा सैनिक ही रहता है। इनके साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में बैठे सैनिकों की गूंज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए और एक संकल्प लेना चाहिए की 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार इस राज्य का नेतृत्व करें।
 

Most Viewed