पालिकाध्यक्ष ने गैस आपूर्ति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, कहा गैस की कोई कमी नहीं, उपभोक्ता अफवाहों में न आये
(आकाश कोचर)
गदरपुर। नगर पालिका कार्यालय में गैस आपूर्ति को लेकर आवश्यक बैठक पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें गैस की समस्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा गया कि गैस की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं से संयम बनाये रखने की अपील की गयी। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, गैस एजेंसी के प्रबंधक गणेश चन्द आर्या, पूर्ति निरीक्षक चन्द्रशेखर कांडपाल, स्टोर इंचार्ज बसंत करनाटक, होम डिलीवरी ठेकेदार श्री राकेश अरोरा सहित सभासद सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, रजत कुमार, अशवनी, पूर्व वाइस चेयरमैन संतोष गुप्ता, परमतीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश चैधरी, चिंतन अरोरा, नाजिर अली, इदरिस पाशा, कोतवाली से उपनिरीक्षक संजय सिंह बोरा, तथा आकाश कोचर मौजूद रहे। बैठक में गैस सप्लाई से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा घर बैठे गैस बुकिंग के नंबरो से भी अवगत कराया गया कि उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग करवाकर गैस प्राप्त कर सकते है। जो कि निम्नवत है-
फोन कॉल से बुकिंग करें-
भारत गैस - 7715012345/7718012345
इंडेन गैस - 7718955555
एचपी गैस - 8888823456
मिस्ड कॉल से बुकिंग कर सकते है
भारत गैस - 7710955555
इंडेन गैस- 8454955555
एचपी गैस - 9493602222
व्हाट्सएप से बुकिंग कर सकते है
भारत गैस - 1800224344
इंडेन गैस - 7588888824
एचपी गैस - 9222201122





