सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन द्वारा किया गया आयोजन

Share on:

खटीमा।  सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस ’वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और एक हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। मुझे यह बताते हुए विशेष प्रसन्नता हो रही है कि इस फाउंडेशन की ट्रस्टी ’श्रीमती गीता पुष्कर धामी जी’ हैं, जो सेवा, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों के प्रति निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और जनकल्याण की भावना को सशक्त रूप से पहुंचा रहा है। उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्रकृति की अनुपम धरोहर भी है। हमारे जंगल, नदियाँ, पर्वत और जैव विविधता हमारी पहचान हैं। यदि हमें इस धरोहर को सुरक्षित रखना है, तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे और उससे भी महत्वपूर्ण, लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण करना होगा। आज ऑक्सीजन पार्क, खटीमा से हम सभी यह संकल्प लें कि हम केवल एक पौधा लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं समझेंगे, बल्कि उसकी नियमित देखभाल भी करेंगे, ताकि वह आने वाले वर्षों में एक विशाल वृक्ष बनकर समाज को शुद्ध वायु, छाया और जीवन प्रदान कर सके। मैं सभी युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं और अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। अंत में, सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन की पूरी टीम, कार्यक्रम के सभी आयोजकों तथा इस अभियान से जुड़े प्रत्येक सहयोगी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। विश्वास है कि यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता और प्रेरणा का संदेश देगा। ’आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें’ एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम, और एक पेड़ अपनी देवभूमि उत्तराखंड के नाम। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, किशन सिंह, गोपाल सिंह बोरा, सतीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थे। जिला सूचना अधिकारी उद्यम सिंह नगर।’’वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन द्वारा किया गया आयोजन।

खबरें

खनन विभाग की अनूठी पहल 22 हेक्टर वन भूमि में होगी संजीवनी वन की स्थापना   -खनन और वन विभाग के सहयोग से होगा निर्माण

काशीपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर शुक्रवार को अनूठी पहल करते हुए  तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के सहयोग से रामनगर के आम पानी बीट गुलजार पुर के 22 हेक्टर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया जिसे संजीवनी  वन के रूप में विकसित  किया जाएगा, इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा और  तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बदलते पर्यावरण के दौर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है उन्होने कहा उनका लक्ष्य उत्तराखंड राज्य में दस लाख पौधा लगाने का  है खनन निदेशक लेघा ने कहा  खनन विभाग  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में लगातार खनन से जुड़े लोगों के हित में काम कर रहा है,सरल खनन नीति  के चलते इस व्यवसाय से जुड़े लोग खुश है उन्होंने कहा अच्छी खनन नीति के चलते राज्य को 1200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है  खनन निदेशक ने कहा की अच्छी खनन नीति का अन्य राज्य भी अनुसरण करने में लगे हुए है उन्होंने कहा खनन विभाग ने उत्तराखंड राज्य को हरा भरा करने का निर्णय लिया है  जिसमें  खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों के  जागरूक होने के साथ सहयोग की  जरूरत है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने कहा की वन विभाग खनन विभाग के साथ हर तरीके से सहयोग को तैयार है उन्होंने कहा वन विभाग आगे भी इस तरह से सहयोग करता रहेगा उधम सिंह नगर के खान अधिकारी मनीष परिहार ने  लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की आम लोगों को पेड़ लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है तभी पौधारोपण करने की परिकल्पना सार्थक होगी । इस मौके पर वन विभाग की एसडीओ किरन शाह, नैनीताल खान अधिकारी नवीन सिंह समेत खनन व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

18 को सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान गूलरभोज एवं केलाखेड़ा में

रूद्रपुर (सू.वि.)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 18 जुलाई शनिवार को राजकीय इंटर कालेज गूलरभोज व हाट बाजार केलाखेड़ा मे जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान  कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों  जानकारी भी साझा की जाएगी।
 
सेवा सुशासन समपर्ण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत-लालपुर में बलबिन्दर कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)। सेवा सुशासन समपर्ण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत-लालपुर के किसान इण्टर कालेज में अध्यक्ष नगर पंचायत बलबिन्दर कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी, ग्राम्य विकास, मत्स्य, पंचायतीराज, शिक्षा आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये व सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।  शिविर में कुल 468 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  शिविर में 03 शिकायत प्राप्त हुई सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष सैनिक कल्याण परिषद कै0 गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि जनता शिविर में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर जाये व योजनाओं का लाभ उठाये। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए  शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल  निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आप द्वारा चुनी सरकार आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों में पहुंचकर कर योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान  किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 05 बच्चों का अन्न प्राशन किया गया व 05 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किये गये। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क कापीध्किताबें वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 लोगों का परीक्षण कर दवाई वितरित, 84 लोगों को स्वास्थ्य जनजागरूकता, आयुष विभाग द्वारा 50 लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गयी, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए 45 लोगों को दवाई वितरित की गयी। इसी तरह विभिन्न विभागों द्वारा 369 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, सभाषद रजनी यादव, लखवीर सिंह, रोहित कुमार, शिव प्रकाश तिवारी, मनप्रीत कौर, राजेश कश्यप, अमृत पाल, बलजीत सिंह, जग्गू सिंह, नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, अधिशासी अधिकारी गीता चन्द्रा, उद्यान निरीक्षक कविता भाटिया, मत्स्य निरीक्षक सोनू भण्डारी, शिक्षा विभाग से विद्या उपाध्याय सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।  
 
130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल कुमाऊँ में भर्ती रैली का आयोजन, पात्र पूर्व सैनिकों से आवेदन की अपील

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पूर्व सैनिकों (Ex. Servicemen) के लिए भर्ती रैली का आयोजन 03 अगस्त से 08 अगस्त, 2026 तक पिथौरागढ़ में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद, सैनिक (शेफ कम्युनिटी) के 04 पद, सैनिक (वाशरमैन) के 02 पद, सैनिक (टेलर) के 02 पद, सैनिक (इक्विपमेंट रिपेयरर) के 02 पद, सैनिक (हेयर ड्रेसर) के 03 पद, सैनिक (ब्लैक स्मिथ) का 01 पद, सैनिक (क्लर्क) का 01 पद, सैनिक (कारपेंटर) के 03 पद तथा सैनिक (हाउस कीपर) के 02 पद सहित कुल 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के पद उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों हेतु निर्धारित हैं, जबकि अन्य ट्रेडों के पदों पर अखिल भारतीय स्तर के पात्र पूर्व सैनिक प्रतिभाग कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र पूर्व सैनिकों से भर्ती रैली में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती रैली से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.130ta-com का अवलोकन कर सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई -बैठक में भाजपा सरकार ने राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य किये जाने पर चर्चा की गयी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक मोदी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई ।जिसमें तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया और मुख्य वक्ता काशीपुर जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। सरकार ने ऐसी कई योजनाएं लागू की हैं जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा की क्षेत्र और राज्य का ऐसा कोई भी स्थान अछूता नहीं बचा जहां विकास की किरण ना पहुंची हो। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलजुल कर उत्तराखंड के विकास के लिए अनवरत प्रयास कर रही है जो आगे भी जारी रहेंगे। मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की रीति नीति जन-जन तक पहुंचाएं। श्री चुघ ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर यूथ मौजूद रहना चाहिए क्योंकि संगठन की यही नीति है।उन्होंने कहा की उत्तराखंड में भाजपा फिर से अपनी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास करेगा। इस दौरान वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष चंकित हुडिया रहे और संचालक मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुडिया ने किया।इस दौरान दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, किला खेड़ा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, मंडल महामंत्री गदरपुर अजय बठला, मंडल महामंत्री दिनेशपुर प्रकाश कोश्यारी, मंडल महामंत्री केलाखेड़ा जितेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कालरा, रेनू बिष्ट, कंचन सिंह, अनादी रंजन मंडल, नरेश हुडिया, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, तनुज गिलहोत्रा, रोशन कंबोज, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, नरेंद्र कोरंगा, सूरजभान गुप्ता, विशाल छाबडा, मनोहर प्रकाश सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी चुघ की स्मृति पर चुघ परिवार की ओर से विभिन्न स्थानों पर 101 पेड़ लगाए गए

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ते हुए आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी चुघ की स्मृति पर चुघ परिवार की ओर से विभिन्न स्थानों पर 101 पेड़ लगाए गए। समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता  जिला सह प्रभारी काशीपुरभारत भूषण चुघ ने बताया की एक वर्ष पूर्व उनकी माता जी उर्मिला रानी चुघ का निधन हो गया था। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को आत्मसात करते हुए उन्होंने प्रति वर्ष अपनी माता जी की स्मृति में पेड़ लगाने का संकल्प लिया। जिसके तहत आज राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर में पेड़ लगाए गए इसके अलावा विद्यालयों के बच्चों को भी पौधे सौंप गए और संकल्प लिया कि वह इन पौधों की पूरी देखरेख करेंगे पौधारोपण के अलावा सभी स्थानों पर सुरक्षा कवच भी लगाए गए। उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बेल, अशोक समेत विभिन्न फलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पौधारोपण अभियान चलाया गया था।जो पौधे रोपे गए थे वह आज फलदार और छायादार पेड़ के रूप में लहलहा रहे हैं। चुघ ने कहा कि आज 101 पौधे रोपित किए गए हैं और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। तथा 2021 से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अब तक हजारों पेड़ वो लगा चुके हैं इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णा पासवान, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, ग्राम प्रधान दानपुर मनदीप वर्मा, ग्राम प्रधान बागवाला प्रमोद सहनी मनीष चुघ, चंद्र प्रकाश चुघ, नमन चुग नयन चुग उमा उपाध्याय, संजीव बुधोरी, भावना पांडे, महेंद्र कुमार,पूनम चैहान ,नेहा चैहान, सुशील, नीलम, कुसुम, मनोज जुनेजा, रमेश घीक, सहित विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।