सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

सेवा, सुशासन,सेवा एवं समर्पण के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Share on:

किच्छा (सू0वि0)। दर्जा मंत्री कै0 गम्भीर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका सभागार में सेवा  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई व जन समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए दर्जा मंत्री कै0 गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि यह जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देने व योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल सके  उसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने जनता से शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में  मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, जल निगमध्जल संस्थान,विद्युत, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा , महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्योग , कृषि ,उद्यान , मत्स्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित अनेक सेद्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकरी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान  करना है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा किच्छा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने किच्छा में एम्स, हाईटेक बस स्टेशन, इन्डस्ट्रीयल काॅरिडोर, माॅडल डिग्री कालेज जैसे अनेक विकास कार्य करने के लिए सरकार व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का भी संज्ञान लिया गया। शिविर में लगभग 550 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया व कुल 09 लिखित  शिकायतें दर्ज हुई सभी शिकायतों को त्वरित निस्तारण सम्बन्धित विभागों को भेजा गया तथा मौखिक शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट वितरित किये गए तथा 05 बच्चों का अन्न प्रसन्न किया गया । शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल विद्यार्थियों को कॉपियां वितरण की गयी व स्वास्थ्य, आयुष, होम्योपैथिक विभाग द्वारा लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गयी। सक्सेना,अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद व ओसी कलक्ट्रेट हिमांशु कागलिया, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला, नोडल अधिकारीध्पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 
खबरें

नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित ऐसे सभी खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाएगा, जहाँ वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है

काशीपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित खाली प्लॉटों/भूखण्डों में वर्षा जल भराव की समस्या के निराकरण एवं भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम काशीपुर में नगर आयुक्त श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी काशीपुर श्री अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री पंकज चन्दोला तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमाशंकर नेगी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित ऐसे सभी खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाएगा, जहाँ वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिन भूखण्डों में जल निकासी की व्यवस्था संभव नहीं है, उनके स्वामियों को अपने व्यय पर तत्काल तारबाड़ (फेंसिंग) कराने एवं चेतावनी बोर्ड लगाने हेतु नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी प्लॉटोंध्भूखण्डों को चिन्हित कर श्रेणीवार सूची तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जलभराव वाले एक खाली भूखण्ड में दो मासूम बच्चों की डूबने से मृत्यु की अत्यंत दुःखद घटना घटित हुई थी। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नगर निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्तमान तक 15 खाली प्लॉटध्भूखण्ड स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, तथा शेष चिन्हित स्थलों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।उपजिलाधिकारी काशीपुर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा जयपुरखुर्द एवं पक्काकोट सहित जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नालों की नियमित सफाई, अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को तत्काल खुलवाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनसहभागिता एवं अपील
जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि अपने आसपास स्थित खाली प्लॉटोंध्भूखण्डों में जलभराव होने पर तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि जलभराव वाले स्थानों के समीप बच्चों को अकेले न जाने दें तथा ऐसे स्थलों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। जलभराव अथवा आपदा संबंधी शिकायत/सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है। नगर निगम काशीपुर हेल्पलाइन रू 9259725619, जिला आपदा कंट्रोल रूम रू 05944-250250/05944-250719, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन-1077,भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रमुख कार्यवाही नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी जलभराव संभावित खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का सर्वे एवं डिजिटल अभिलेखीकरण। जलभराव वाले स्थलों पर चेतावनी बोर्ड एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था। भूखण्ड स्वामियों द्वारा समयबद्ध जल निकासी एवं फेंसिंग सुनिश्चित कराना। संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण एवं मानसून अवधि में विशेष निगरानी। नालों एवं जल निकासी तंत्र की निरंतर सफाई एवं अवरोध हटाने की कार्यवाही। विद्यालयों, मोहल्ला समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जलभराव स्थलों के प्रति जन-जागरूकता अभियान।
 
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत गुलरभोज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा  शिविर का आयोजन किया गया

गदरपुर/गुलरभोज (सू0वि0)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत गुलरभोज के अन्तर्गत एएनके इण्टर कालेज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई व जन समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि यह जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देने व योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल सके उसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, जल निगम, जल संस्थान,विद्युत, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा , महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्योग, कृषि ,उद्यान , मत्स्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अनेक विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकरी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 413 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया व विभिन्न योजनाओं से 319 लोगों को लाभान्वित किया गया।  शिविर में बाल विकास द्वारा 8 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट, 8 बाल पोषण, 01 को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ दिया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 66 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण, 39 लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, आयुष विभाग द्वारा 42 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरित की गयी, पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 जन्मध्मृत्यु पंजीकरण व 14 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गयी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 45 लोगों को निःशुल्क विधिक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ, सभासद व नोडलध्जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, खण्ड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थे।
 
खनन विभाग की अनूठी पहल 22 हेक्टर वन भूमि में होगी संजीवनी वन की स्थापना   -खनन और वन विभाग के सहयोग से होगा निर्माण

काशीपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर शुक्रवार को अनूठी पहल करते हुए  तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के सहयोग से रामनगर के आम पानी बीट गुलजार पुर के 22 हेक्टर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया जिसे संजीवनी  वन के रूप में विकसित  किया जाएगा, इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा और  तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बदलते पर्यावरण के दौर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है उन्होने कहा उनका लक्ष्य उत्तराखंड राज्य में दस लाख पौधा लगाने का  है खनन निदेशक लेघा ने कहा  खनन विभाग  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में लगातार खनन से जुड़े लोगों के हित में काम कर रहा है,सरल खनन नीति  के चलते इस व्यवसाय से जुड़े लोग खुश है उन्होंने कहा अच्छी खनन नीति के चलते राज्य को 1200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है  खनन निदेशक ने कहा की अच्छी खनन नीति का अन्य राज्य भी अनुसरण करने में लगे हुए है उन्होंने कहा खनन विभाग ने उत्तराखंड राज्य को हरा भरा करने का निर्णय लिया है  जिसमें  खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों के  जागरूक होने के साथ सहयोग की  जरूरत है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने कहा की वन विभाग खनन विभाग के साथ हर तरीके से सहयोग को तैयार है उन्होंने कहा वन विभाग आगे भी इस तरह से सहयोग करता रहेगा उधम सिंह नगर के खान अधिकारी मनीष परिहार ने  लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की आम लोगों को पेड़ लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है तभी पौधारोपण करने की परिकल्पना सार्थक होगी । इस मौके पर वन विभाग की एसडीओ किरन शाह, नैनीताल खान अधिकारी नवीन सिंह समेत खनन व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

18 को सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान गूलरभोज एवं केलाखेड़ा में

रूद्रपुर (सू.वि.)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 18 जुलाई शनिवार को राजकीय इंटर कालेज गूलरभोज व हाट बाजार केलाखेड़ा मे जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान  कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों  जानकारी भी साझा की जाएगी।
 
सेवा सुशासन समपर्ण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत-लालपुर में बलबिन्दर कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)। सेवा सुशासन समपर्ण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत-लालपुर के किसान इण्टर कालेज में अध्यक्ष नगर पंचायत बलबिन्दर कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी, ग्राम्य विकास, मत्स्य, पंचायतीराज, शिक्षा आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये व सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।  शिविर में कुल 468 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  शिविर में 03 शिकायत प्राप्त हुई सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष सैनिक कल्याण परिषद कै0 गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि जनता शिविर में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर जाये व योजनाओं का लाभ उठाये। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए  शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल  निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आप द्वारा चुनी सरकार आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों में पहुंचकर कर योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान  किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 05 बच्चों का अन्न प्राशन किया गया व 05 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किये गये। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क कापीध्किताबें वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 लोगों का परीक्षण कर दवाई वितरित, 84 लोगों को स्वास्थ्य जनजागरूकता, आयुष विभाग द्वारा 50 लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गयी, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए 45 लोगों को दवाई वितरित की गयी। इसी तरह विभिन्न विभागों द्वारा 369 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, सभाषद रजनी यादव, लखवीर सिंह, रोहित कुमार, शिव प्रकाश तिवारी, मनप्रीत कौर, राजेश कश्यप, अमृत पाल, बलजीत सिंह, जग्गू सिंह, नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, अधिशासी अधिकारी गीता चन्द्रा, उद्यान निरीक्षक कविता भाटिया, मत्स्य निरीक्षक सोनू भण्डारी, शिक्षा विभाग से विद्या उपाध्याय सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।  
 
130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल कुमाऊँ में भर्ती रैली का आयोजन, पात्र पूर्व सैनिकों से आवेदन की अपील

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पूर्व सैनिकों (Ex. Servicemen) के लिए भर्ती रैली का आयोजन 03 अगस्त से 08 अगस्त, 2026 तक पिथौरागढ़ में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद, सैनिक (शेफ कम्युनिटी) के 04 पद, सैनिक (वाशरमैन) के 02 पद, सैनिक (टेलर) के 02 पद, सैनिक (इक्विपमेंट रिपेयरर) के 02 पद, सैनिक (हेयर ड्रेसर) के 03 पद, सैनिक (ब्लैक स्मिथ) का 01 पद, सैनिक (क्लर्क) का 01 पद, सैनिक (कारपेंटर) के 03 पद तथा सैनिक (हाउस कीपर) के 02 पद सहित कुल 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के पद उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों हेतु निर्धारित हैं, जबकि अन्य ट्रेडों के पदों पर अखिल भारतीय स्तर के पात्र पूर्व सैनिक प्रतिभाग कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र पूर्व सैनिकों से भर्ती रैली में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती रैली से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.130ta-com का अवलोकन कर सकते हैं।