सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया

Share on:

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्द रखी जाये तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिये।  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस ललित बिष्ट, आप की किरन पांडे आदि मौजूद थे।
 

खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया -इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई गयी

रूद्रपुर (सू0वि0)।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, ने जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधे हमें शुद्ध हवा देते है तथा पर्यावरण, जल संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण है इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये व पौधो का संरक्षण भी करना चाहिये। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व व वर्षाकाल में वृह्द पौधारोपड़ अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत, ब्लाक स्तर व जिला स्तर तक चलाया जायेगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों, स्वंय सहायता समूह, स्कूली बच्चों के साथ ही जनसहभागिता होगी। इस दौरान उन्होने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल निगम सुनील जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल,  जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, तहसीलदार निदेश कुटौला सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी आदि मौजूद थे।  

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्द रखी जाये तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिये।  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस ललित बिष्ट, आप की किरन पांडे आदि मौजूद थे।
 

अवैध कालोनी पर विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का चला बुलडोजर -करीब 700 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध अमल में लाई गई

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रुद्रपुर (सू.वि.)।
जय किशन, उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के आदेशों का अनुपालन करते हुए भूरारानी, रुद्रपुर में एक बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वाद संख्या- 75, वर्ष-2024 के अंतर्गत श्री पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेन्द्र सिंह कनवाल और इन्द्र सिंह कनवाल द्वारा लगभग 7.00 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध अमल में लाई गई। प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीनों की सहायता से स्थल पर किए गए अवैध निर्माण और विकास कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पूर्व में जारी ध्वस्तीकरण आदेश का संज्ञान लेने और अवैध निर्माण जारी रखने के कारण प्राधिकरण द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है। अधिकारियों द्वारा जन समान्य से अपील है कि भूखण्ड क्रय करने से पूर्व निम्न सावधानी रखें- 1. आवास बनाने हेतु भूखण्ड महायोजना के आवासीय क्षेत्र में ही क्रय करें ।2. महायोजना के कृषि, उद्योग, ग्रीन बेल्ट आदि क्षेत्र में आवास आदि बनाने हेतु भूखण्ड क्रय न करें। 3. भूखण्ड क्रय करने से पूर्व महायोजना में भूखण्ड के भू-उपयोग की स्थिति चैक कर लें । 4. स्वीकृत कालोनी में ही भूखण्ड क्रय करें। 5. डवलपर/विक्रता से स्वीकृत मानचित्र प्राप्त करें तथा उसे अपनी रजिस्ट्री का भा बनाएँ। 6. स्वीकृत तलपट मानचित्र में अंकित भूखण्ड क्षेत्रफल के अनुसार ही क्रय करें। 7. जनपद के सभी निबन्धकों से अपेक्षा की गयी कि अवैध कालोनियों में रेरा सम्बंधी शपथ पत्र लेकर विक्रय पत्र का पंजीकरण/ निबन्धन न करें। अन्य किसी प्रकार का संदेह होने पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त कर सकते है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

गदरपुर पुलिस ने अवैध वसूली कर डंपर चालकों में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये -घटना में प्रयुक्त कार व लूटा गया मोबाईल भी बरामद

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने अवैध वसूली कर डंपर चालकों में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये है जबकि एक आरोपी फरार हो गया। उनके पास से घटना प्रयुक्त कार व लूटा गया मोबाईल भी बरामद किया गया है।  माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी की अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतार रहे एसएसपी अजय गणपति द्वारा अवैध वसूली और रंगदारी करने वालों पर बड़ा प्रहार करते हुए 03 शातिर गिरफ्तार किये गये है। पुलिस के अनुसार वादी फईम अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम सरोवरनगर द्वारा कोतवाली गदरपुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 01.06.2026 को उसका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मसीत गांव जाने वाली सड़क पर मुख्य अभियुक्त विकास सागर अपने साथियों अमित सागर, प्रदीप दिवाकर एवं गोलू कोटिया के साथ कार में आया तथा वरीस अहमद को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने एवं शोर मचाने पर अभियुक्तों द्वारा बल प्रयोग करते हुए उसका व्च्च्व् कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्त विकास सागर द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को पुलिस एवं प्रशासनिक कार्यवाही का भय दिखाकर प्रतिमाह लगभग 35,000 रुपये की अवैध वसूली (रंगदारी) की जाती थी। मोबाइल फोन में अभियुक्त के विरुद्ध महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद होने के कारण उसे छीन लिया गया था। उक्त प्रकरण के संबंध में कोतवाली गदरपुर में मु0अ0सं0 147/2026 धारा 140(3), 62, 352, 351(3), 308(2), 309(4), 3(5), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जबकि फरार अभियुक्त गोलू कोटिया की तलाश जारी है  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर डिवाइन सिटी कॉलोनी, छतरपुर, रुद्रपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा घटना स्वीकार करते हुए निशानदेही पर गुलरभोज फ्लाईओवर के समीप झाड़ियों से लूटा गया ओपो ए-78 मोबाइल फोन बरामद कराया गया। अभियुक्तों द्वारा मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर एवं फोन को फॉर्मेट कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बलैनो कार संख्या न्ज्ञ यूक06बीएच-8088 को भी कब्जे पुलिस में लिया गया।
एसएसपी का संदेश-एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, रंगदारी, गुंडागर्दी एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बिल्कुल भी  बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन एवं वाहन चालकों को भय दिखाकर धन उगाही करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
 

डॉ. शाहीन को कदाचार का दोषी पाए जाने पर उनकी ओपीडी सेवाओं पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश जारी किए गए

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. शाहीन को कदाचार का दोषी पाए जाने पर उनकी ओपीडी सेवाओं पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा प्रेषित आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधम सिंह नगर को भी निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधम सिंह नगर द्वारा संबंधित चिकित्सक एवं संस्थान को परिषद के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही आदेश के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकीय नैतिकता एवं मरीजों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

बीएलओ सुपरवाइजर, पदाभिहित अधिकारियों एवं आईटी कार्मिकों को तीन पालियों में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण ;ैप्त्द्ध कार्यक्रम को पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में द्वितीय चक्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा रूद्रपुर, नानकमत्ता व काशीपुर में आयोजन किया गया। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर का जिला सभागार में एसएलएमटी उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डीएलएमटी विनय कुमार द्वारा बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों एवं आईटी कार्मिकों को तीन पालियों में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जानकारिया दी जा रही है, उसे अच्छी तरह समझ ले ताकि फिल्ड में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होने कहा कि यदि कोई चीज समझ में नही आ रही है जो प्रशिक्षण के दौरान ही ट्रेनरों से पुरी जानकारी प्राप्त कर लें। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान गणना प्रपत्रों को निर्वाचकों को समय पर वितरित करने और मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों को मोबाइल ऐप के जरिए सफलतापूर्वक डिजिटाइज करने की पूरी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया साथ ही जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हो पाए हैं, उनके प्रपत्रों को डिजिटाइज करने की विशेष प्रक्रिया को भी डिजिटल प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्तहसीलदार दिनेश कुटौला पदविहीत अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी एवं आईटी कार्मिक आदि उपस्थित थे। 

साईकिल दिवस के अवसर पर साईकिल रैली/रेस को जिलाधिकारी द्वारा साइकिल रैली/रेस को हरी झण्डी देकर रवाना किया

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रूद्रपुर (सू0वि0)।
स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुनिवेशन ऑथोरिटी के तत्वाधान विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर खेल विभाग व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित साईकिल रैली/रेस को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा साइकिल रैली/रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया व ’’जल उत्सव सप्ताह’’ (1 जून से 15 जून 2026) का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से पानी को अनावश्यक नुकसान न करने, नदियों, जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होने आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होने प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगभग कुल 235 प्रतिभागी उपस्थित थे जिसमें से 200 प्रतिभागियों ने साईकिल रेस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में 6 बालक एवं 6 बालिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें से बालक वर्ग में अपूर्व बिष्ट प्रथम, देव समजदार द्वितीय, वेदान्स तृतीय एवं बालिकाओं में पल्लवी प्रथम, नीलम द्वितीय व साक्षी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इनके साथ ही 3 बालक एवं 3 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार भेंट स्वरुप दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी नगर, मुख्य कोषाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार शुक्ल, सदस्य सचिव साराध्अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि उपस्थित थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

Most Viewed