हिन्दू समाज के व्यक्तियों को डरा धमका कर तथा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर इसाई धर्म अपनाये जाने हेतु बाध्य किये जाने की शिकायत पर एडीएम ने मौके का मुआयना किया
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर। तहसील गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत बुढ़िया कालौनी मजराशीला, रामजीवनपुर तहसील गदरपुर में सुरेन्द्र सागर पुत्र महावीर सागर द्वारा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत हिन्दू समाज को इसाई धर्म अपनाये जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर आज दिनांक 11.05.2026 को अपर जिलाधिकारी ;वि0/रा0द्ध उधमसिंहनगर की उपस्थिति में मौके पर जाकर जांच की गयी। जांच में पाया गया कि सुरेन्द्र सागर पुत्र महावीर सागर द्वारा बुढ़िया कालौनी शीला मजरा रामजीवनपुर में आवासीय भूमि पर इसाई धर्म का प्रार्थना सभा हेतु अविधिक रूप से प्रार्थना सभागार का निर्माण किया गया है। मौके पर हिन्दू समाज के लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। क्षेत्रान्तर्गत निवासरत हिन्दू समाज के व्यक्तियों द्वारा अवगत कराया गया कि सुरेन्द्र सागर द्वारा हिन्दू समाज के व्यक्तियों को डरा धमका कर तथा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर इसाई धर्म अपनाये जाने हेतु बाध्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इनके गिरोह में सम्मिलित सदस्यों द्वारा अन्य ग्रामों में भी हिन्दू समाज के व्यक्तियों को इसाई ार्म परिवर्तन किये जाने के प्रयास किये जो रहे है। प्रकरण में उपजिलाधिकारी गदरपुर को सुरेन्द्र सागर एवं इनके गिरोह में सम्मिलित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही उक्त चर्च की भूमि का अवैधानिक प्रयोग किए जाने के कारण भूमि को राज्य सरकार में निहित किये जाने की कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी गयी है।
;मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुरद्ध





