ऑपरेशन प्रहार: गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और रावण-सीता संवाद की लीला का भव्य मंचन -71वें श्री रामलीला मंचन में कलाकारों ने जीवंत किया रामायण के प्रसंग, सम्मान समारोह में गणमान्य व्यक्तियों को किया गया सम्मानित
श्री रामलीला के वीडियों में कुछ अंश देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
(अंकुर चावला)
गदरपुर। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत शनिवार रात्रि भगवान श्री राम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध तथा अशोक वाटिका में रावण-सीता संवाद तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला में भगवान श्री राम की भूमिका रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका कशिश खुराना, माता सीता की भूमिका सागर कालड़ा, रावण की भूमिका सिद्धार्थ भुसरी, हनुमान जी की भूमिका साहिल सुधा, सुग्रीव की भूमिका मुनि भुसरी, बाली की भूमिका युवराज कुमार तथा मेघनाद की भूमिका प्रवीण गिल्होत्रा ने निभाई। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया और दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री कृष्णलाल अनेजा, कोषाध्यक्ष श्री अनिल सुधा, महामंत्री श्री अशोक धीर एवं क्लब अध्यक्ष श्री अशोक सुधा के नेतृत्व में किया जा रहा है। कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से रामलीला का मंचन धार्मिक आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंधी एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। वहीं, अन्नपूर्णा इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री विनोद भुसरी एवं उनके परिवार को भी कमेटी की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धीरज ईशपुजानी, विजय सुखीजा, विजय छाबड़ा, प्रवीण गगनेजा, चिराग मुरादिया, आशुतोष अनेजा, अनमोल बजाज, अनमोल अरोड़ा, संजय डंग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित यह 71वां रामलीला मंचन क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, यह आयोजन नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और सद्भाव का संदेश देकर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के प्रति जागरूक कर रहा है।





