पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में हुए चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया
(आकाश कोचर)
गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिन्टू) जी के मंडी स्थित कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में हुए चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत की खुशी साझा की और एक-दूसरे को बधाई दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर, मंडल महामंत्री अनिल जेटली, अजय बठला, सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, अशवनी कुमार, सभासद प्रतिनिधि चिंतन अरोरा, बलराज गुम्बर, कपिल गंडा, मनोज कश्यप, मनीष सेतिया, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्रा जी, प्रियांशु गुप्ता, अक्षय दूमड़ा, विनोद कुमार, आकाश कोचर एवं कुनाल रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने पार्टी की जीत को जनविश्वास की जीत बताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के लिए संकल्प व्यक्त किया।





