गदरपुर पुलिस ने अवैध वसूली कर डंपर चालकों में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये -घटना में प्रयुक्त कार व लूटा गया मोबाईल भी बरामद
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने अवैध वसूली कर डंपर चालकों में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये है जबकि एक आरोपी फरार हो गया। उनके पास से घटना प्रयुक्त कार व लूटा गया मोबाईल भी बरामद किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी की अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतार रहे एसएसपी अजय गणपति द्वारा अवैध वसूली और रंगदारी करने वालों पर बड़ा प्रहार करते हुए 03 शातिर गिरफ्तार किये गये है। पुलिस के अनुसार वादी फईम अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम सरोवरनगर द्वारा कोतवाली गदरपुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 01.06.2026 को उसका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मसीत गांव जाने वाली सड़क पर मुख्य अभियुक्त विकास सागर अपने साथियों अमित सागर, प्रदीप दिवाकर एवं गोलू कोटिया के साथ कार में आया तथा वरीस अहमद को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने एवं शोर मचाने पर अभियुक्तों द्वारा बल प्रयोग करते हुए उसका व्च्च्व् कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्त विकास सागर द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को पुलिस एवं प्रशासनिक कार्यवाही का भय दिखाकर प्रतिमाह लगभग 35,000 रुपये की अवैध वसूली (रंगदारी) की जाती थी। मोबाइल फोन में अभियुक्त के विरुद्ध महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद होने के कारण उसे छीन लिया गया था। उक्त प्रकरण के संबंध में कोतवाली गदरपुर में मु0अ0सं0 147/2026 धारा 140(3), 62, 352, 351(3), 308(2), 309(4), 3(5), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जबकि फरार अभियुक्त गोलू कोटिया की तलाश जारी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर डिवाइन सिटी कॉलोनी, छतरपुर, रुद्रपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा घटना स्वीकार करते हुए निशानदेही पर गुलरभोज फ्लाईओवर के समीप झाड़ियों से लूटा गया ओपो ए-78 मोबाइल फोन बरामद कराया गया। अभियुक्तों द्वारा मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर एवं फोन को फॉर्मेट कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बलैनो कार संख्या न्ज्ञ यूक06बीएच-8088 को भी कब्जे पुलिस में लिया गया।
एसएसपी का संदेश-एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, रंगदारी, गुंडागर्दी एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन एवं वाहन चालकों को भय दिखाकर धन उगाही करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।




