सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा -सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0)। 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा। सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। सरस मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा व अधिकारियों के साथ मेला स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कल शनिवार को सरस आजीविका मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपराह्न 4 बजे जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मा0 सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दिवस मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरस मेले के शुभारम्भ के उपरांत स्टांल का अवलोकन किया जायेगा व 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। उन्होने मेले की समस्त तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद आदि मौजूद थे।

खबरें

जनपद के विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है  

रूद्रपुर (सू0वि0)। सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ रूद्रपुर नवीन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को रूद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा क्षेत्रों में टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट के वाहनो का चालान की कार्यवाही की गयी। जिसमे शुक्रवार को 169 वाहनो का चालान किया गया, 09 वाहनों का सीज किया गया। उन्होने बताया कि 11 से 13 फरवरी तक कुल अभी तक 569 वाहनों के चालान व 31 वाहन सीज किये गये व 12 लाख 28 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह एआरटीओ काशीपुर संदीप वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी शुक्रवार को बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर, जसपुर क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीदार व पुलिस की 04 टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट चैकिंग अभियान चलाकर 87 वाहनों के चालान किये गये व 18 वाहनों को सीज किया गया। उन्होने बताया कि इस तरह की कार्यवाही नियमित की जायेगी। विभिन्न क्षेत्रों चलायेग गये चैकिंग अभियान में उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डॉ0 अमृता शर्मा, तहसीलदार पंकज चन्दोला, दिनेश कुटोला, एआरटीओ संदीप वर्मा, नवीन सिंह व पुलिस आदि मौजूद थे। 
गदरपुर। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन पुलिस गदरपुर तथा दिनेशपुर एवं राजस्व विभाग द्वारा श्रीमती ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी गदरपुर की अध्यक्षता में संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे एक जेसीबी बिना नंबर की सीज की गई। इसके अतिरिक्त 1 डंपर वाहन सीज किए गए तथा 44 वाहनो के चालान किए गए।

14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा -सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा

रूद्रपुर (सू0वि0)। 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा। सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। सरस मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा व अधिकारियों के साथ मेला स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कल शनिवार को सरस आजीविका मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपराह्न 4 बजे जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मा0 सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दिवस मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरस मेले के शुभारम्भ के उपरांत स्टांल का अवलोकन किया जायेगा व 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। उन्होने मेले की समस्त तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद आदि मौजूद थे।

गदरपुर मोक्ष धाम की सुंदरता देखेगी देश-विदेश की दुनिया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपु
र मोक्ष धाम शमशान घाट अपनी सुंदरता के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और इसकी सुंदरता की भी चर्चा हर जगह होती है। इसके लिए वास्तव में मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा बधाई के पात्र हैं। अब इसकी चर्चा पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी के प्रयासों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी। यह जानकारी देते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष अजु भुडडी ने बताया कि उनके परिचित भजन सम्राट जो पूरे देश विदेश में अपने भजनों के लिए प्रसिद्ध है शेखर जायसवाल ने महाशिवरात्रि के पावन पर पर अपना एक नया भजन भोले से दिल क्यों लगाया है  शूट करना था। को विजिट करने का आग्रह किया जिस पर उनकी शूटिंग टीम ने गदरपुर मोक्ष धाम का भ्रमण किया उनको यह जगह इस भजन की शूटिंग के लिए पसंद आ गई। विगत 8 फरवरी को गदरपुर मोक्ष धाम में इस भजन की शूटिंग की गई यानी मोक्ष धाम के अध्यक्ष सुखीजा की मेहनत अब देश विदेश में पहुंचेगी और लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी इस अवसर पर भजन सम्राट शेखर जयसवाल ने मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा की सुंदर कार्य की  प्रशंसा की तथा स्थान उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने विशेष सहयोग के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू  भुडडी का भी धन्यवाद किया और इसी तरीके से आगे भी उनको सहयोग करने की अपील की यह प्रसिद्ध भजन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज किया जाएगा।  गौर तलब है कि इससे पूर्व पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी प्रसिद्ध भजन सम्राट शेखर जयसवाल का एक माता का भजन की भी शूटिंग करवा चुकी है  माता के उस भजन को लगभग 25 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
 

नगर में एक वर्ष में 8 करोड़ 58 लाख 27 हजार रुपये के विकास कार्य किये गये: गुम्बर -कार्यकाल एक वर्ष होने पर पालिकाध्यक्ष पत्रकारों से हुए रु-बरु, 13 फरवरी को लगने वाला बहुउद्देशीय शिविर अब 19 को लगेगा

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुुर।
नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के एक वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से रु-बरु होने हुए उन्होंने नगर में किये गये विकास कार्य एवं अन्य आगामी विकास कार्य व कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी। श्री गुम्बर ने के विकास, आगामी धार्मिक पर्व की व्यवस्थाओं और जन-कल्याणकारी शिविर को लेकर तीन मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। अध्यक्ष ने सर्वप्रथम अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर नगर वासियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में शहर के सभी 11 वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर में अक तक कुल 8 करोड़ 58 लाख 27 हजार रुपये की लागत से शहर में सड़को तथा पार्को का जाल बिछाया गया, नालियों का निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि गदरपुर को एक आदर्श नगर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री गुम्बर ने कहा कि आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों (कांवड़ियों) की भारी संख्या गदरपुर मार्ग से होकर गुजरती है। श्रद्धालुओं की आस्था और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर पालिका द्वारा भी आदेश का पालन करते हुए 15-02-26 तक यात्रा मार्ग पर स्थित सभी मांस-मछली की दुकानें और संबंधित रेस्टोरेंट पूर्णतः बंद रखने के दिशा निर्देश दिये गये है। इस दौरान किसी भी प्रकार के विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री गुम्बर ने बताया कि  उत्तराखंड सरकार के ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘‘ अभियान के अंतर्गत, पूर्व में 13 फरवरी को प्रस्तावित बहुउद्देशीय शिविर अब अपरिहार्य कारणों से दिनांक 19-02-26 को सुबह 11ः00 बजे थाने के समीप पार्किंग क्षेत्र में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर (कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में 23 सरकारी विभाग एक साथ मौजूद रहेंगे। शिविर में राशन कार्ड, यूसीसी, पेंशन कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति/स्थायी/आय प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर दिया जाएगा। श्री गुम्बर ने बताया कि सचिव जिला विकास प्राधिकरण से एक वार्ता की गयी है जिसमें गदरपुर  थाने के समीप जिला विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित की गयी पार्किंग नगर पालिका को हस्तांतरित करने की कार्यवाही जल्द ही की जायेगी तथा वहां पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी किया जायेगा। जिसकी कार्यवाही जल्द ही शुरू कर दी जायेगी। साथ ही शहर के अन्य सभी वार्डों में स्थित सार्वजनिक शौचालयों का कायाकल्प भी किया जाएगा ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। 
 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 फरवरी 2026 को प्रस्तावित फॉरेस्ट फायर मॉक अभ्यास तैयारियो को लेकर जिला आपदा प्रबंधन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में 18 फरवरी 2026 को प्रस्तावित फॉरेस्ट फायर मॉक अभ्यास तैयारियो को लेकर जिला आपदा प्रबंधन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन व नियंत्रण की दिशा में वन अग्नि काल से पूर्व अपने-अपने वन प्रभागों में विद्यमान संसाधनों की उपलब्धता व उपयोगिता, प्रतिक्रिया की क्षमता, अर्न्तविभागीय समन्वय, समुदायों की सहभागिता आदि का अभ्यासध्आंकलन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने कहा मॉक अभ्यास करने का उद्देश्य अपने तंत्र को आपदा के दृष्टि से आंकलन व सुदृढ़ करना है। उन्होने कहा मॉक अभ्यास से उपकरणों का परीक्षण भी हो जाता है। उन्होने कहा सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए सक्रियता व सजगता से कार्य करेगें व अपने दायित्वों को बखूवी निर्वहन करेगें। उन्होने परगनों में भी मॉक अभ्यास कराने के निर्देश डीएफओ व उप जिलाधिकारी को दिये ताकि वनाग्नि की घटना को रोकने हेतु सभी सजग रहें। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि वनों से लगे गांव के लोगों को वनाग्नि के प्रति जागरूक करें तथा टीम भी तैयार रखेगें। उन्होने जनता से अपील की है कि कही भी वनाग्नि घटना होती पायी जाती है तो तत्काल आपदा कन्ट्रोल रूम, पुलिस व वन विभाग को दें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सकें। प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी ने बताया कि मौसम पुर्वानुमान में इस वर्ष वनाग्नि की सम्भावनाएं अधिक बतायी जा रही है 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन होता है इसलिए सभी अधिकारी सक्रिय होकर आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करेगें। उन्होने बताया कि आगामी 18 फरवरी को वनाग्नि नियंत्रण मॉक अभ्यास प्रातः 10.30 बजे से संजय वन में आयोजित किया जायेगा। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों से मॉक ड्रिल में प्रतिभाग करने को कहा। बैठक में उप जिलाधिकारीध्ओसी आपदा गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, पुलिस निरीक्षक अर्जुन सिंह, रवि रावत, अग्नि सुरक्षा अधिकारी चंदन, फायरमैन प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि भुवन भास्कर पाण्डे, पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एसके शर्मा आदि मौजूद थे व प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ वर्चुअल माध्यम से जुडे़ थे। 
 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की एक सशक्त सफलता कहानी

रुद्रपुर (सू.वि.)। विकास खण्ड गदरपुर के ग्राम पंचायत मोतियापुर की निवासी श्रीमती जसविंदर कौर कभी एक साधारण गृहणी थीं। सीमित आय और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार का पालन-पोषण करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। लेकिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। श्रीमती जसविंदर कौर ने आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत अमन स्वयं सहायता समूह से की। इसके बाद वे ग्राम संगठन और फिर क्लस्टर से जुड़ीं। क्लस्टर स्तर पर आयोजित बैठकों के माध्यम से उन्हें रीप/ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली। यहीं से उनके भीतर कुछ अपना करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने की प्रेरणा जगी। फूलों और पौधों की जानकारी पहले से होने के कारण उन्होंने नर्सरी उद्यम शुरू करने का सपना देखा। इस सपने को साकार करने के लिए लगभग 3 लाख रुपये की आवश्यकता थी। धामी सरकार की ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत उन्हें 1.50 लाख रुपये का बैंक ऋण, 75 हजार रुपये का अनुदान तथा मनरेगा के माध्यम से 1.50 लाख रुपये की लागत से ग्रीन शेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें लाभार्थी को मात्र 10 हजार रुपये का ही अंशदान करना पड़ा। सरकार की इस ठोस सहायता से श्रीमती जसविंदर कौर का उद्यम सफलतापूर्वक स्थापित हुआ और आज वे इसे पूरी कुशलता से संचालित कर रही हैं। नर्सरी शुरू होने के बाद अब वे हर माह 10 हजार रुपये से अधिक की नियमित आय अर्जित कर रही हैं। आज श्रीमती जसविंदर कौर न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और समाज में उन्हें एक नई पहचान मिली है। यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार केवल योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानित जीवन देने का काम कर रही है।
 

50 साल। एक राष्ट्र।  मैगी के अनगिनत साथ होने के पल -मैगी के भारत में 50 साल पूरे करने पर जारी स्मारक डाक टिकट

रूद्रपुर (सू0वि0)। नेस्ले इंडिया ने भारत में मैगी के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह डाक टिकट जिलाधिकारी नितिन भदौरिया तथा प्लांट प्रबंधक नेस्ले इंडिया पंतनगर अमित दुग्गल  द्वारा संयुक्त रूप से कैम्प कार्यालय में अनावरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह डाक टिकट मैगी की उस विकास यात्रा को समर्पित है, इस ब्रांड ने समय से आगे रहते हुए एक अत्यंत लोकप्रिय श्रेणी के पर्याय के रूप में अपनी पहचान बनाई और पीढ़ियों से लोगों को एक साथ लाने का निरंतर कार्य किया है। अमित दुग्गल ने कहा कि पिछले पाँच दशकों में मैगी ने नूडल्स और मसालों से लेकर सॉस, सूप और रेडी-टू-कुक पसंदीदा उत्पादों तक, कई स्वादिष्ट रूपों में भारतीय घरों में अपनी जगह बनाई है। झटपट बने अकेले भोजन से लेकर परिवार को एक साथ लाने वाले व्यंजनों तक, और हॉस्टल की रसोइयों से लेकर बड़े पारिवारिक आयोजनों तक, मैगी देश भर में अनगिनत भोजन पलों का हिस्सा रही है। “50 ईयर्स ऑफ टुगेदरनेस” डाक टिकट इन साझा अनुभवों को समर्पित है, जो उस अपनापन, सुकून और जुड़ाव को दर्शाता है, जिसे मैगी आज भी भारत भर की थालियों तक पहुँचाती है। डाक टिकट का शुभारंभ करते हुए, नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा, भारत में मैगी के लिए यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है। हमारे जैसे जीवंत और विविधतापूर्ण देश में पाँच दशकों का सफर तय करना उस विश्वास, स्नेह और रोजमर्रा के प्रेम का प्रतीक है, जो लाखों उपभोक्ताओं ने इस ब्रांड पर निरंतर बरसाया है। यह उन साझा पलों, बदलते स्वादों और उस रिश्ते का उत्सव है, जो वर्ष दर वर्ष और पीढ़ी दर पीढ़ी और भी मजबूत होता गया है। नेस्ले इंडिया इस जुड़ाव को और  देशभर में लोगों के दैनिक जीवन में गर्माहट, सुकून और साथ होने के पलों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक विशाल गर्ग, खनन अधिकारी मनीष कुमार आदि उपस्थि थे।