रुद्रपुर ओमेक्स रिवेरा के विला में जुआ खेलते छह पकड़े, 3.88 लाख रुपये और पोकर सेट बरामद
गदरपुर पुलिस की कार्रवाई: 107 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 7,000 लीटर लहन नष्ट -ऑपरेशन प्रहार के तहत सकैनिया में छापेमारी, आरोपी की तलाश जारी
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर,। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने सकैनिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 107 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर करीब 7,000 लीटर लहन नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराधध्काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम पंचायत घर के पास सकैनिया पहुंची। पुलिस को देखकर कथित आरोपी बलबीर सिंह उर्फ बीरू पुत्र मक्खन सिंह, निवासी ग्राम कुईखेड़ी, सकैनिया, थाना गदरपुर, मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी पहचान कर ली। तलाशी के दौरान मौके से काले रंग की रबर की ट्यूब में 51 लीटर, नीले रंग के जरीकेन में 40 लीटर, सफेद जरीकेन में 10 लीटर तथा एक अन्य नीले जरीकेन में पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मौके से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस ने शराब की बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 326/2026 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत बलबीर सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चैकी सकैनिया, उपनिरीक्षक संजय बोरा, उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, कांस्टेबल जीवन चंद्र, कांस्टेबल विजेंद्र नेगी, कांस्टेबल रघुवर रावत शामिल रहे।




