सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ -विधायक व जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ

Share on:

पंतनगर/रूद्रपुर (सू.वि.)। उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ। बुधवार को विधायक शिव अरोरा व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ। विधायक शिव अरोरा ने शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यटक व पहाड़ के विकास के दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पंतनगर के लिए हेली सेवा प्रारम्भ की गयी है। इसके लिए मा0 विधायक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हेली सेवा प्रारम्भ होने से पहाड़ी क्षेत्र, नेपाल व उत्तराखण्ड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आवगमन में सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटक हेली सेवा से आधे, पौने घण्टे में अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल आसानी से पहुंच पायेगें, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा यह पहल आम नागरिकों के लिए सुलभ, किफायती व विश्वसनीय हवाई परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह ने कहा हेली सेवा देहरादून, नौकुचियाताल, अल्मोड़ा को जोड़ेगा। उन्होने कहा हेली सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी व समय की भी बचत होगी। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसका विस्तारिकरण कार्य का शीघ्र शुभारम्भ होगा। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से पंतनगर एयरपोर्ट नोयडा के जेवर व इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जुड़ेगा व अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा एयरपोर्ट के विस्तार होने से औद्योगिक संस्थानों को भी काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, अनुप गुप्ता, सीएसओ राजकुमार आदि मौजूद थे।
 

खबरें

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही -एनडीपीएस एक्ट में वांछित/फरार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और सफलता। एनडीपीएस एक्ट में वांछित/फरार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.01.2026 एएनटीएफ कुमाऊं युनिट रुद्रपुर व कोतवाली गदरपुर की संयुक्त टीम द्वारा  चैकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा की पुलिया पर एक नाबालिग को मय स्कूटी रजिस्ट्रेशन संख्या- यूके06बीएफ-2291 जअे  रहा था को रोककर नाम पता पूछने पर खुद को शाकिर अली उर्फनकटा निवासी करतारपुर वार्ड नम्बर 1 गदरपुर का पुत्र होना बताया जिसको चैक करने पर स्कूटी की डिग्गी में एक सफेद पारदर्शी पन्नी में करीब 112ग्राम स्मैक बरामद हुई यह पूछने पर उसकी मम्मी शाईन व पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा द्वारा उसे देना बताया। कहा  मैं उसी को यह स्मैक देने आ रहा था। बरामदगी के आधार पर कोतवाली हाजा पर एफआईआर नम्बर-26/2026 अन्तर्गत धारा-8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट व सहपठित धारा-95 बीएनएस बनाम शाकिर उर्फ नक्टा व उसकी पत्नी शाईन कायम दर्ज किया गया। उपरोक्त अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक श्री दीवान सिंह बिष्ट द्वारा सम्पादित की जा रही है।’ वर्तमान में ऑपरेशन प्रहार के तहहत वांछित/फरार अभियुक्त  गण की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत श्री अजय गणपति श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु कड़े आदेश निर्गत किये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम दिनांक 15-04-2026 को मुखविर की सूचना पर वांछित/फरार महिला अपराधी साईन पत्नी शाकिर उर्फ नक्टा निवासी करतारपुर रोड गदरपुर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर को गली नं0 01 भूतबंगला हनुमान मंदिर के पास रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला अभियुक्ता साईन  एक शातिर किस्म की अपराधी है, जो अपने पति शाकिर उर्फ नक्टा के साथ मिलकर स्मैक तस्करी का कारोबार करती है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है जिसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग दर्ज है। उक्त अभियुक्ता के सहयोगी उसके पति शाकिर उर्फ नक्टा को दिनांक 27-03-2026 को एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी संजय पाठक, उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कानि. लक्ष्माण कुमार, कानि. रघुवर सिंह, कानि. विजय लक्ष्मी, कानि. गायत्री कार्की शामिल रहे।

रेड रोज कॉन्वेन्ट स्कूल गदरपुर के हाईस्कूल छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा -नवजीत कौर 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया 

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर
। रेड रोज काॅंन्वेन्ट स्कूल का सीबीएसई द्वारा जारी हाईस्कूल की परीक्षा में रेड रोज कॉन्वेन्ट स्कूल के छात्र-छात्राओ का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। नवजीत कौर 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा अनवेशा गगनेजा 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय व पलकदीप कौर अंशिका रावत ने संयुक्त रूप से 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रेड रोज स्कूल की छात्रा नवजीत कौर 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गदरपुर टॉप किया। विगत वर्षो की तुलना में इस वर्ष हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट रिजल्ट देते हुए 20 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल माता पिता तथा शिक्षक शिक्षिकाओ का मान बढ़ाया। स्कूल के छात्र-छात्रओं द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबंधक समिति एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
 

मोनाड पब्लिक स्कूल का सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा -अक्षत श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
मोनाड पब्लिक स्कूल, गदरपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि में अक्षत श्रीवास्तव 95ः प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम,, रूहानी अरोड़ा 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, हरकीरत कौर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, फाजिला फारूकी 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा, मोहम्मद अर्श 91 प्रतिशत, युवराज गुप्ता, 91 प्रतिशत तनवी तोमर 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा, अंशिका बंसल 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाॅचवा एवं अनमोल सिंह 90 प्रतिशत अंक प्राप्त छटा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।  स्कूल प्रबंधन एवं प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाइयाँ दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
 

एस0एस0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षाफल अब्वल रहा,  -छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर अपना परचम लहराया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
एस.एस. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूला का वार्षिक परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त करके अपना परचम लहराया। जिसमें नवनीत सिंह विधूड़ी  ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया। वहीं  आरना खेडा  ने 94.2 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा स्थान, अवनीत कौर  93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, मानसी चैधरी 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चैथा स्थान एवं डिक्कू विदूरी ने 91.9प्रतिशत अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन श्री डी0पी0सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए सभी शिक्षकों को भी बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने सभी बच्चों को विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने पर उनको बधाई दी तथा भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

सूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली

रूद्रपुर (सू.वि.)। सूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए कह कि राज्य में ग्रीष्म ऋतु के दौरान उच्च तापमान एवं शुष्क परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो जन-जीवन एवं आधारभूत सेवाओं को प्रभावित करती हैं। इस अवधि में पेयजल स्रोतों में कमी आने से जल संकट की स्थिति बन जाती है, जबकि विद्युत की मांग में वृद्धि से आपूर्ति तंत्र पर दबाव बढ़ता है। सूखेपन के कारण वनाग्नि की घटनाओं में भी वृद्धि होती है, जिससे वन संपदा एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं, पेयजल आपूर्ति में व्यवधान तथा अन्य मौसमी चुनौतियां भी सामने आती हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैदानी जनपदों में हीट वेव की स्थिति विशेष रूप से जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करती है। अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा समय पर राहत एवं बचाव उपायों की आवश्यकता बढ़ जाती है। अतः हीट वेव के प्रभावी प्रबंधन हेतु पूर्व चेतावनी, जनजागरूकता एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु तैयारी के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने  तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने, ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन-पठान की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गये है। उन्होने बताया कि जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय पर मरम्मत करने के साथ ही पेयजल समस्या क्षेत्रों में सुचारू पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत उकरणों की व्यवस्थाएं रखने, निगर निकायों, बस अण्डो, चिकित्सालयों, निर्माण कार्य स्थलों में पर्याप्त प्याऊ, पेयजल,सेड आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि वनाग्नि पर प्रभावी रोक-थाम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल हेतु आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।     

उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ -विधायक व जिलाधिकारी ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ

पंतनगर/रूद्रपुर (सू.वि.)। उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ। बुधवार को विधायक शिव अरोरा व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ। विधायक शिव अरोरा ने शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यटक व पहाड़ के विकास के दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पंतनगर के लिए हेली सेवा प्रारम्भ की गयी है। इसके लिए मा0 विधायक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हेली सेवा प्रारम्भ होने से पहाड़ी क्षेत्र, नेपाल व उत्तराखण्ड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आवगमन में सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटक हेली सेवा से आधे, पौने घण्टे में अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल आसानी से पहुंच पायेगें, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा यह पहल आम नागरिकों के लिए सुलभ, किफायती व विश्वसनीय हवाई परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह ने कहा हेली सेवा देहरादून, नौकुचियाताल, अल्मोड़ा को जोड़ेगा। उन्होने कहा हेली सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी व समय की भी बचत होगी। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसका विस्तारिकरण कार्य का शीघ्र शुभारम्भ होगा। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से पंतनगर एयरपोर्ट नोयडा के जेवर व इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जुड़ेगा व अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा एयरपोर्ट के विस्तार होने से औद्योगिक संस्थानों को भी काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, अनुप गुप्ता, सीएसओ राजकुमार आदि मौजूद थे।
 

ढाई घंटे में दून से दिल्ली-पीएम ने किया 213 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पणय तीन राज्यों को सौगात

देहरादून (संवाद-सूत्र)। पीएम मोदी ने आज उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात देते हुए कहा कि ये हाईवे, सड़कें, एक्सप्रेसवे और कॉरिडोर हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हैं, ये भविष्य की सूरत बदल देंगे। ये आने वाली पीढ़ियों की समृद्धि की गारंटी हैं, ये मोदी की भी गारंटी हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देहरादून में 12 किमी का रोड शो किया। इसके बाद गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह सेना मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सबसे पहले बाब साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और फिर बटन दबाकर देश को 213 किमी के 11,963 करोड़ की लागत से तैयार हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात दी। लोकार्पण कार्यक्रम में जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम के साथ मंच पर ही मौजूद थे, वहीं गणेशपुर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। खास है डाट काली मंदिर, पीएम मोदी ने दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पहले लिया मां का अशीर्वाद लिया। पीएम ने कहा कि भविष्य की दशा और दिशा क्या होगी, इसके लिए अक्सर लोग हाथ की रेखाएं दिखाते हैं। मैं इस विज्ञान को तो नहीं जानता लेकिन कहते हैं कि ये भी एक शास्त्र है। अगर इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हमारे हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, वाटरवे ये हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं होती हैं। बीते एक दशक से हमारा देश विकसित भारत बनाने के लिए विकास की ऐसी ही भाग्य रेखाओं के निर्माण में जुटा है। ये रेखाएं सिर्फ आज की सुविधा नहीं है। ये आने वाली पीढ़ियों की समृद्धि की गारंटी हैं, ये मोदी की भी गारंटी हैं। पीएम ने कहा कि बीते एक दशक से हमारी सरकार राष्ट्र की विकास रेखाओं पर अभूतपूर्व निवेश कर रही है। 2014 में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सालभर में पूरे देश में दो लाख करोड़ रुपये भी खर्च नहीं होते थे। आज यह खर्च 12 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम जारी है। कभी उत्तराखंड के गांवों में सड़क के इंतजार में पीढि़यां बदल जाती थीं। आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब सड़क गांव तक पहुंच रही है। जो गांव पहले वीरान पड़ गए थे वो फिर से जीवंत हो रहे हैं। चारधाम महामार्ग परियोजना, रेल परियोजना का विस्तार, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब का रोपवे हो, विकास की ये रेखाएं इस प्रदेश के कोने-कोने में जीवन की भी भाग्य रेखाएं बन रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज जिस स्पीड पर काम कर रहा है, उसकी पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। मैं आपको उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और दिल्ली का ही उदाहरण देता हूं। कुछ सप्ताह पहले दिल्ली मेट्रो का विस्तार हुआ। मेरठ में मेट्रो सेवा शुरू हुई। दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल देश को समर्पित की गई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुआ। आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे शुरू हो रहा है। इतने छोटे से क्षेत्र में इतने कम समय में ये सब हो रहा है। कल्पना कीजिए देश में कितने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। इसलिए कहता हूं कि 21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जिस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, बंगलूरू-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अमृतसर का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। ये प्रगति के नए द्वार हैं, गेटवे हैं, डोर हैं। इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने कहा, ये कॉरिडोर नए-नए कारोबार के आधार बनते हैं। नए कॉरिडोर से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है। पहला फायदा तो ये है कि इससे समय बचेगा। आना-जाना सस्ता और तेज होगा। पेट्रोल-डीजल कम खर्च होगा। किराया भाड़ा कम होगा। दूसरा बड़ा फायदा रोजगार का होगा। अब इसके निर्माण में 12 हजार करोड़ खर्च हुए तो हजारों श्रमिकों को काम मिला। साथ ही इंजीनियर व अन्य क्षेत्रों में भी काम मिला। किसानों, पशुपालकों की अब तेज गति से बड़ी मंडी, बड़े बाजारों तक पहुंच होगी। इससे उत्तराखंड के पर्यटन को बड़ा फायदा होगा। दून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और चारधाम यात्रा का यह प्रमुख मार्ग बनेगा। आंबेडकर जयंती के मौके को खास बताते हुए पीएम मोदी न कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वकालत करते थे। कहा, यहां आने से पहले मुझे मां डाट काली के दर्शन का सौभाग्य मिला। देहरादून शहर पर उनकी बड़ी कृपा है। दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर के इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद बहुत बड़ी शक्ति है। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।