गदरपुर पुलिस ने 46 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
गदरपुर पुलिस ने 46 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
पुलिस एंड मीडिया गदरपुर
गदरपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एक रबड़ की ट्यूब में 46 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते एक अदद मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा अवैध कच्ची शराब के निर्माण, निर्यात, तस्करी तथा बिक्री आदि पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चालते हुए कोपा कृपाली से हरिपुरा बैराज की गूलरभोज गदरपुर के पास से अभियुक्त काला सिंह पुत्र चम्बा सिंह निवासी-कोपा कटपुलिया कौपा गुलरभोज कैनाल कालौनी उधम सिंह नगर को एक काली रबड़ की ट्यूब में करीब 46 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम को मोटर साईकिल स्पेलण्डर रजि0 यूाके06एफ 9713 में परिवाहन करते समय 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया। माल मुल्जिमान की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर कोतवाली हाजा में क्रमशः मु0 एफआईआर नंबर-133 2026, व एफआईआर नंबर- 60/72 आबकारी अधिनियम, का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्ष मेघा शर्मा (प्रभारी चैकी गूलरभोज), कानि. लक्ष्मण सिंह, कानि. सन्तलाल शामिल रहे।




