भारत भूषण चुघ ने फीता काटकर किया श्री दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ -मां दुर्गा की आराधना से होता है बुराइयों का नाश और सुख-समृद्धि का आगमन : भारत भूषण चुघ
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत भूषण चुघ ने संजय नगर के वार्ड नंबर 11 में आयोजित श्री दुर्गा पूजा मेले का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान भारत भूषण चुघ ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुराइयों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पावन नवरात्र चल रहे हैं। चारों ओर मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है, जिससे वातावरण भक्तिमय और पवित्र हो रहा है। नवरात्र का पर्व हमें सच्चाई, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। श्री दुर्गा पूजा मेले के शुभारंभ के अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंकू, उपाध्यक्ष जयंत, भवदेव, सूरज एवं संजीत, सचिव दीपक, उप सचिव मोरु, विशाल, विशू एवं बिट्टू, कोषाध्यक्ष गोलू, सह कोषाध्यक्ष विशाल, ऑडिटर विप्लव, अमृत एवं सूरज, मीडिया प्रभारी मनीष एवं प्रभात सहित सुकुमार, सुनील विश्वास, मानदर, दीपक, प्रवीण, अश्विन, शिवकुमार, देवानंद, अमल, श्रीराम तथा अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।




