मौर्य एकेडमी की आरिफा जहाॅं ने वन स्केलर के फिजिकल में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये
अनिरुद्ध काव्यधारा के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि संगठन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन -देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्र मुग्ध किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। अनिरुद्ध काव्यधारा के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि संगठन के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं क्षेत्रों से पधारे कवियों के कवित्रियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस एवं सुबोध कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता, ओम एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में जालौन से पहुंचे रविंद्र शर्मा ने कहा कविता के सृजन का कवि को भी पता नहीं चलता है। उन्होंने हिंदी गजल को सर्वोत्तम कहा। उन्होंने कला, साहित्य और संस्कृति को देश की सर्वोच्च धरोहर बताया। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे मैनपुरी से पहुंचे बदन सिंह मस्ताना ने साहित्य के प्रति घटती रुचि पर चिंता जताते हुए कवियों से समर्पित होकर काव्य रचनाओं का सृजन करने पर जोर दिया। अधिवेशन को झांसी से पहुंचे अर्जुन सिंह चांद, विनोद राजयोगी, काशीपुर से प्रदोष मिश्रा, शिकोहाबाद से प्रशांत उपाध्याय, रामपुर से पहुंचे शोभित गुप्ता, नयना कक्कड़ गुप्ता, गदरपुर से हरपाल सिंह हितकारी, बल्देव अरोरा आदि ने अपनी रचनाओ से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम आयोजक सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी ने आमंत्रित कवियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं पत्रकारों को भी सम्मातिन किया गया। अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। अधिवेशन का संचालन फिरोजाबाद के मुकेश मणिकांत ने किया। इस मौके पर डा. अंजनी कुमार, परमजीत सिंह, पंकज काण्डपाल, मनोज काण्डपाल, राकेश भुड्डी, सोमपाल प्रजापति, चेतना शर्मा, अनिता ठाकुर, पुष्पा जोशी प्रकाम्य, गीता मिश्रा आदि मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220