अजय भट्ट को नैनीताल-उधम सिंह नगर से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए मिष्ठान वितरण किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नैनीताल लोकसभा सीट से पुनः केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है और भारतीय जनता पार्टी निश्चित ही एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में घोषित हुई तीनों सीट पर भी हम चुनाव जीत रहे हैं। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को पुनः भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता बहुत खुश हैं और आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर वह चुनाव में अपनी भागीदारी करेंगे और रिकॉर्ड मतों से अजय भट्ट को विजय बनाकर लोकसभा में भेजेंगे। इस अवसर पर भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, विधानसभा प्रभारी कमलेंद्र सेमवाल, विधानसभा विस्तारक खिमानंद जोशी, अनिल जेटली, अभिषेक वर्मा, निर्मल नारंग, नवीन खेड़ा, राजकुमार मिगलानी,सूर्यभान गुप्ता, सतीश छाबड़ा ,अशोक छाबड़ा, त्रिलोक कंबोज, मनोज गिरी, परमजीत सिंह पम्मा, कपिल कुमार, अरविंद पाल, जसवीर चीमा, कविता, कंचन सिंह, रेनू गुप्ता,् ज्योति, हैप्पी चंद्रा, पूनम ग्रोवर, रेखा गुप्ता, चिंतन अरोड़ा, बकुल अरोरा, विशु अरोड़ा, जगदीश दिवाकर, हरलोक नामधारी, मिंटू रस्तोगी, कुनाल रस्तोगी, किशन गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220