ड्रीम कैफे की स्थापना दिवस पर कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा -गदरपुर के प्रसिद्ध कवि सुबोध शर्मा के संयोजन में आयोजित किया गया विशाल कवि सम्मेलन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। ड्रीम कैफे की स्थापना दिवस पर प्रसि़द्ध कवि सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत दूर-दूर से पधारे कवियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ कार्यक्रम के अध्यक्ष महेन्द भट्ट ग्वालियर, मुख्य अतिथि प्रशान्त उपाध्याय गीतकार शिकोहाबाद अनिरुद्ध, काव्य धारा के संस्थापक सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी गदरपुर व अन्य कवियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अमरोहा से आईं कवित्री प्रीति चैधरी ने मनोहर सरस्वती वन्दना से किया। ग्वालियर से महेंद्र भट्ट ने आकर यहां अपनी हास्य व्यंग से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। शिकोहाबाद से प्रशांत उपाध्याय ने अपने गीतों वगजल से समां बांधा। राम रतन यादव खटीमा से और संजीव तपन फिरोजाबाद से सीमा मौर्य बहेड़ी से और सतपाल सिंह सजग पीलीभीत से. प्रतोष मिश्रा काशीपुर से, सुरेन्द्र जैन बाजपुर, सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी गदरपुर, बल्देव अरोरा और स्थानीय कवि ने बहुत सुंदर-सुंदर कविता प्रस्तुत की। जिन्होंने श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठान के. स्वामी ठाकुर जोगेंद्र सिंह, ठाकुर अनीता सिंह ने बाहर के कवियों को सम्मानित किया तथा आने वाले सभी श्रोताओं का और सभी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव सारस्वत तपन ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी गदरपुर ऊधम सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220