भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का किया जोरदार स्वागत
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। मेरी माटी मेरा देश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की राह पर है। रविवार को ग्राम सरदार नगर चक्की मोड स्थित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के हर गांव और शहर से मिट्टी को एकत्र कर लाया गया था और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को सौपा। मिट्टी को यहां से जिले और फिर देहरादून भेजा जाएगा जहां से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा आज देश चांद पर पहुंचने के बाद आदित्य एल वन भी सूरज की तरफ रवाना हो गया है। भाजपा काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी। इस मौके पर, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, मंडल महामंत्री अभिषेक वर्मा, अनिल जेटली, ग्राम प्रधान हर्षपाल बंटी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योतिराज अरोरा, गुलशन शर्मा, धर्मेंद्र डग, पूनम ग्रोवर, त्रिलोक सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।