व्यापार मंडल के पदाधिकारी डीएम से मिले, सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त करवाने एवं नगर का कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की -जिलाधिकारी ने दो-तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया
फोटो परिचयः गदरपुर ब्लाक कार्यालय में जिलाधिकारी से मिलते व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण।
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगरपालिका परिषद में अनशन पर बैठे सफाई कर्मियों के चलते नगर में कूड़ा उठाने की समस्या को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारी ब्लाक में पहुंचे जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने डीएम से अनशन पर बैठै कर्मियों की हड़ताल समाप्त करवाये जाने व नगर का कूड़ा उठाने की मांग की। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में नगर की अति गंभीर सफाई समस्या एवं कूड़ा उठाने जाने के लिए व अनशन पर बैठे कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त करवाए जाने के लिए ब्लॉक कार्यालय गदरपुर में वरिष्ठ व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं सभासद जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने नगर में सफाई कर्मियों के चल रहे अनशन को समाप्त करवाने एवं नगर में कूड़ा उठवाने की व्यवस्था करवाये जाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्व नजदीक है। नगर में कूड़ा न उठने के कारण लोगों को काफी परशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंदगी के ढेर लग रहेे है। इस संबंध में जिलधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि अति शीघ्र दो-तीन दिन में समाधान करवा दिया जायेगा। इस मौके पर कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, जिला व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, जिला संगठन मंत्री कृष्ण लाल सुधा,़ सभासद मनोज गुंबर मिंटू, नामित सभासद सुरेश खुराना, सुरजीत बत्रा, आकाश कोचर सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।