राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पंन -सविता सिंह अध्यक्ष, नीलम आर्या मंत्री, पुष्पा टम्टा, कोषाध्यक्ष, सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जितेन्द्र संयुक्त मंत्री भी निर्विरोध चुने गये
फोटो विवरण-गदरपुर में हुए शिक्षक चुनाव मंे नव निर्वाचित पदाधिकारी।
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ के हुए त्रिवार्षिक चुनाव में सविता सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गयी।
रविवार को राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ शाखा गदरपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन सीआरसी बराखेड़ा में आयोजित हुआ। जिसमें प्रथम सत्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी पर संघ को मजबूत करने एवं समस्याओं के निस्तारण करने तथा संघ के चुनाव पर भी चर्चा की गयी। दूसरे सत्र में चुनाव पर्यवेक्षक जगदीश कन्नौजिया एवं बुद्धसेन गंगवार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरु की गयी। जिसमें सविता सिंह अध्यक्ष, नीलम आर्या मंत्री, पुष्पा टम्टा कोषाध्यक्ष, सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। इसके उपरान्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला संरक्षक नीरज कुमार द्वारा शपथ ग्रहण करवायी गयी और उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, जिला मंत्री जितेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला संयुक्त मंत्री मनोज कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर चौहान, अनूप दत्ता, प्रेमा लोविवाल, बृजेश दूबे, सुशील शर्मा, अजय सक्सैना, देवेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे।