केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने फीता काटकर नई अनाज मंडी क्षेत्रवासियों को की समर्पित -अजय भट्ट ने मंडी के शेष निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दने की घोषणा की, 20 दुकानों का अक्टूबर तक हो जायेगी पूर्ण
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। कन्द्रीय पर्यटक एवं राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट ने 25 एकड़ भूमि में निर्माणधीन करीब 40 करोड की लागत से बनी नई अनाज मंडी को आज क्षेत्रवासियों को समर्पित की। नई मंडी समर्पित करने से पूर्व केन्द्रीय मं़ंत्री भट्ट द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया। उसके बाद मंडी में धान से भरी पहली ट्राली लाने वाले किसान सनी फुटेला की तोलकर एवं किसान को फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। नवीन मंडी स्थल पर केन्द्रीय मंत्री का पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने व्यापारियों, किसानों एवं लोगों को नई मंडी की बधाई दी। उन्होंने नई मंडी के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिससे किसानों के लिए शैड, शेष 20 दुकानों को अक्टूबर तक पूरा किये जाने का भी आश्वासन दिया। वहीं किसान भवन का निर्माण भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया। खाली पड़ी भूमि पर भी पक्का फड़ आदि बनाने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि माह अक्टूबर तक शेष कच्चे आढ़तियों को दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा। भट्ट ने कहा कि भाजपा के शासन में विकास की कमी नहीं आने दी जायेगी। वही रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने नवीन मंडी स्थल के निर्माण पर सभी व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि गदरपुर वासियों के लिए हाईटेक मंडी उत्तराखंड की पहली मंडी होगी। उन्होंने कहा कि इस मंडी के लिए केन्द्रीय मं़त्री अजय भट्, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग रहा है। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने नवीन मंडी स्थल में सर्वप्रथम प्रयासरत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया जिनके प्रयास से आज मंडी बनकर तैयार हुई है। पांडेय ने सभी व्यापारियों को भी नवीन मंडी की बधाई दी और नई धान की आवक में उनके व्यापार को बढ़ोतरी की कामना की। वहीं उन्होंने अपने कार्यकाल में किये गये विकास कार्यो की उपलब्धियां को गिनाते हुए जैसे बाईपास, डिग्री कॉलेज, बाईपास, छा़त्रावास, लिंक मार्ग की सड़क अन्य योजनाओं जो धरातल पर चल रही है भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि नई मंडी बन जाने से अब लोगों में शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गदरपुर की नई मंडी सभी के प्रयास से बनी है। उन्होंने कहा कि नई मंडी में जो अभी 20 दुकानें का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है वह शीघ्र पूरा कराया जायेगा तथा कच्चे आढ़तियों को दुकाने एलाट कर दी जायेगी। भाजपा नेता अशोक हुड़िया ने नई मंडी में अवशेष कार्यपूर्ण करवाये जाने के लिए केन्द्रीय मंडी अजय भट्ट को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने की। मंच का संचालन अनिल जेठली, सुरेश खुराना द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश घीक, राईस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल भुसरी, राजेश गुंबर मिन्नी, मंडी समिति निदेशक आशीष भटगई, मंडी समिति सचिव योगेेश तिवारीव्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बहेड़, अमित नारंग, श्यामलाल सुखीजा, धर्म चन्द खेड़ा, टीकम खेड़ा। कृष्ण लाल सुधा, अजय खेड़ा, कृष्ण लाल अनेजा, विनोद भुसरी, मोहन लाल खेड़ा, नरेश हुड़िया, पंकज सेतिया, राजेन्द्र शास्त्री, स. अमरीक सिंह, अभिषेक गुंबर, अभिषेक वर्मा, लेखराज तनेजा, सतीश मुंजाल, मनोज डाबर, राकेश भुसरी, तिलक राज गंभीर, अशोक घीर, गुलशन छाबड़ा, अनिल गगनेजा, सुभाष खुराना, बंटी पोपली, लेखराज तनेजा, लेखराज भुड्डी, राजेश बजाज, सुशील घीक, गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, मनोज गुम्बर, परमजीत पम्मा, अशोक सेठी, विनोद कुमार गुम्बर, अमित नारंग, अमरनाथ चुघ, विजय भुड्डी, जगदीश सिंह संधू, चंकित हुड़िया, हरलोक सिंह नामधारी, महेश मुरादिया, नवीन खेड़ा, पंकज बजाज, गौरव भुड्डी, हरबंस डंग, अशोक बठला, प्रमोद बजाज, परमिन्दर बत्रा, संजय चौधरी, रविन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में व्यापारी, किसान एवं जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारी, कर्मचारी एवं नगर में मीडिया से जुड़े पत्रकार मौजूद थे।