भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकालते हुए नगरवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम के साथ मनाने के लिए जागरुक किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष मुनि भुसरी के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता राजकीय इण्टर कालेज में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर नगर में यात्रा निकाली गयी। इस दौरान दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीतों के साथ लोगों को राष्ट्रीय पर्व पर घर-घर तिरंगा लगाने के लिए जागरुक किया गया। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए श्रीकृष्णा पंप पर समाप्त हुई। इस मौके पर कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, राजेश गुम्बर मिन्नी,अनिल जेटली, रविन्द्र कम्बोज, सुलेमान, अमित सेतिया, हरीश, समन मुंजाल, जसवीर सिंह चीमा, पंकज सेतिया, गुलशन शर्मा, निर्मल नारंग, संदीप बत्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।