पालिका प्रशासन ने पाॅलिथीन पर रोक लगाने एवं अतिक्रमण हटाये जाने के लिए व्यापार मंडल से मांगा सहयोग -नगरपालिका प्रशासन ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
स्ंक्षिप्त
गदरपुर। नगर में पाॅलिथीन एव ंनगर में नाली से बढ़ रहे अतिक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर पालिका प्रशासन ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सहयोग देने की अपील की।
विस्तृत
गदरपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रवीण सक्सेना द्वारा लगातार प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं डिस्पोजल के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर व्यापारियों के सहयोग एवं पॉलिथीन की रोकथाम के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड, महामंत्री संदीप चावला एवं कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा के बीच बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन को दुकानदार द्वारा इस्तेमाल ना किये जाने को लेकर व्यापार मंडल का सहयोग मांगा गया। इस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान के तहत पम्पलेट वितरण सहित दो किलो वजन तक के थैलों का वितरण नगर के दुकानदारों को किये जाने का परामर्श देते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए अभियान चलाने में पूर्ण सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया गया। वही पालिका प्रशासन द्वारा नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए व्यापारियों द्वारा किए गये नाली के आगे के अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए व्यापार मंडल का सहयोग मांगा गया। जिस पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पार्किंग की व्यवस्था को पालिका द्वारा सुचारू करने की बात कही। साथ व्यापार मंडल द्वारा नगर के व्यापारियों की ओर से सहयोग किये जाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर पालिका कर्मियों में विजेन्द्र कुमार, सीताराम, जुगल किशोर, अशोक बांगा सहित पत्रकार बन्धु मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-