व्यापार मंडल का कार्यकाल पूर्ण होने पर पदाधिकारियों ने कार्य मुक्त होने की घोषणा की -जिलाध्यक्ष ने चुनाव न होने तक कार्य करने की संस्तुति प्रदान की
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल गदरपुर का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पद मुक्त होने की घोषणा कीं इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल में किये गये सामाजिक एवं व्यापारी हित में किये गये कार्यो का उल्लेख भी किया। शुक्रवार को व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा के प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला एवं कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा द्वारा संयुक्त रुप से तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अपने पदों से मुक्त होने व कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा की गयी। वहीं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी द्वारा व्यापार मंडल के चुनाव न होने तक व्यापार मंडल को पूर्व की भाॅति चलाने की संस्तुति की गयी। इस के उपरान्त व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल में सामाजिक कार्य एवं व्यापारी हित में किये गये कार्यो पर भी प्रकाश डाला गया जिसमें प्रमुख रुप से बाईपास के संघर्ष में लगातार साथ चल और वायदे के अनुसार टाइल्स ऊंची कराई गयी। नगर पालिका के साथ मिलकर पानी के प्याऊ लगवाये गये। कोरोना काल में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीमीटर कम लागत में उपलब्ध कराये गये। सभी व्यापारियों को साथ लेकर चले। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल में महिलाओं को भी साथ लेकर कार्य किये गये। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारी का भी सहयोग देने एवं गदरपुर के मीडिया द्वारा भी समय-समय पर सहयोग देने पर आभार जताया और कहा वह आगे भी इसी प्रकार के सहयोग से सामाजिक एवं व्यापारी हित में कार्य करते रहेंगे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220