श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शुत्रुध्न के जन्म का किया गया मंचन विनोद वार्ता संवाद-सूत्र गदरपुर। अनाज मंडी श्री रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्री राम नाट्य कला परिषद के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना तथा श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आरती के पश्चात श्रीराम
श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शुत्रुध्न के जन्म का किया गया मंचन
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। अनाज मंडी श्री रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्री राम नाट्य कला परिषद के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना तथा श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आरती के पश्चात श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ किया गया। महाराज दशरथ के यज्ञ के पश्चात प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म के सुंदर दृश्यों का मंचन किया गया। इसके उपरांत राक्षसों की खर्मस्तियां एवं राक्षसों द्वारा साधुओं के सताने के दृश्य दिखाए गये। राक्षसों द्वारा सताए जाने पर मुनि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से साधुओं की रक्षा के लिए श्री राम एवं श्री लक्ष्मण को अपने साथ लेजाने तक के दृश्यों का मंचन हुआ।
शिव मंदिर में ताड़का वध का हुआ मंचन
गदरपुर। शिव पुरातन शिव मंदिर रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा दूसरे दिन में ताड़का वध का मंचन किया गया। ताड़का की भूमिका मुकेश चावला द्वारा निभायी गयी।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।