अनाज मंडी श्रीरामलीला के मंचन का चौथा दिन -सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने किया भाव विभोर
संजीव झाम
गदरपुर। आजादनगर वार्ड नं.10 अनाज मंडी में श्री रामलीला मंचन की चतुर्थ रात्रि को श्री राम नाट्य कला परिषद के निर्देशक अशोक पोपली के निर्देशन में कलाकारों द्वारा सुंदर अभिनय की प्रस्तुति में सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद तक कि लीला का भाव विभोर मंचन किया गया। मंचन कार्यक्रम में परशुराम की भूमिका में अभिषेक मदान, विश्वामित्र- प्रवीण गिल्होत्रा, श्रीराम- अशोक पोपली, लक्ष्मण- रोहित पोपली, सीता- गुलशन शर्मा, जनक- दीपक छाबडा और वहीं रावण की भूमिका सुद्धार्थ भुसरी द्वारा दी गयी प्रस्तुति को उपस्थित दर्शको द्वारा बहुत सराहा गया। श्रीरामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी संजीव झाम ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 4 बजे श्रीराम बारात पंजाबी कालोनी, गूलरभोज रोड, सकैनिया मोड, मुख्य बाजार होते हुए अनाज मंडी में समाप्त होगी। और रात्रि को कैकई कोप भवन एवं श्रीराम वनवास का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विजय छाबड़ा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अरिवन्द धवन उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष वेदराज बजाज, मुक्ति धाम सेवा समिति अध्यक्ष विजय सुखीजा, हरिचन्द छाबड़ा, दीपक सुधा, अजय खेड़ा, कृष्णलाल बत्रा, इन्द्रजीत डाबर, प्रवीन गिल्लोत्रा, अनिल बत्रा, प्रमोद बजाज, सुभाष खुराना, अनिल चुघ, यश मदान, अंकित गगनेजा, सतीश छाबडा, रविन्द्र बजाज, राजेश अग्रवाल, गौरव भुड्डी, सोमनाथ छाबडा, सक्षम ग्रोवर, बल्देव भुड्डी आदि मौजूद थे।