महाराज दर्शन सिंह की बरसी पर श्रद्धालुओं ने लगाई छबील
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। सावन कृपाल रूहानी मिशन के संस्थापक महाराज दर्शन सिंह की पावन स्मृति में सावन कृपाल रूहानी मिशन की नगर इकाई के सेवादारों द्वारा छबील भंडारा आयोजित किया गया। सकैनिया मोड़, सती माता मंदिर के पास सावन कृपाल रूहानी मिशन के सेवादारों द्वारा महाराज दर्शन सिंह की बरसी पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर महाराज को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर सावन कृपाल रूहानी मिशन के नगर अध्यक्ष हरनाम सिंह सेतिया ने कहा कि हर वर्ष की भांति महाराज दर्शन सिंह की 34 वी बरसी पर श्रद्धालुओं द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई है इस दौरान सैकड़ों लोगों ने मीठे पानी को पिया इस मौके पर सचिव मनोरथ पाल डाबर, गुरबख्श लाल बठला, प्रेमनाथ खुराना, इंद्रजीत डाबर,आनंद किशोर, अंकित डाबर, राजवीर ,सत्यम, राघव सुखीजा, संगीता डाबर, पल्लवी खुराना, रूपा पोपली,मंगोला देवी, कृष्णा रानी,अनन्या, महिमा ,रितु ,नेहा, साक्षी, नैतिक ,शिखा, आराध्या सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।