अपने पिता से आज्ञा लेकर राम और लक्ष्मण 14 वर्ष के वनवास के लिए रवाना
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। अनाज मंडी रामलीला में मंचन के दौरान राम बनवास लीला का सुंदर मंचन किया गया। अनाज मंडी रामलीला में रामलीला मंचन में कैकई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे जिसमें एक में राम को 14 वर्ष का वनवास और दूसरे में भारत को राजतिलक । दशरथ ने वरदान की मर्यादा को रखते हुए राम को वन को जाने को कहा। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में दर्शकों ने रामलीला मंचन को देखा। राम की भूमिका में अशोक पोपली, लक्ष्मण की भूमिका में रोहित पोपली, सीता की भूमिका में गुलशन शर्मा, दशरथ की भूमिका में अशोक सुधा ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। मंच का संचालन प्रमोद बजाज, गौरव भुडडी, आदित्य सुखीजा ने किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष रविंद्र बजाज, अशोक धीर, विजय छाबड़ा, कृष्ण लाल अनेजा, अनमोल अरोरा, कृष्ण लाल बत्रा, विजय सुखीजा, सुभाष खुराना,, देव छाबड़ा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।