भाकियू ने नवीन मंडी निर्माण में हुई कमियों को उठाया, शीघ्र पूरा करने की मांग की -भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक आयोजित
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक बैठक नवीन मंडी परिसर में साहब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें मंडी निर्माण में कमियां एवं धान खरीद पर कुछ बिन्दुओं पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि नवीन मंडी में किसान भवन का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है इसका निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए। किसानों की मांग पर केवल एक ही शेड का निर्माण प्रारम्भ किया जा रहा है जबकि दो शेड प्रस्तावित है। दूसरे का बजट भी रिलीज कर निर्माण किया जाये। मंडी परिसर में शौचालय निर्माण भी अतिशीघ्र किया जाये। किसानों के टेªक्टर ट्राली खड़े करने हेतु एक यार्ड अलग से मंडी परिसर में बनाया जाये। मंडी में कार्य करने वाले मजदूरों का परिचय पत्र बनाकर जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाये। किसानों-मजदूरों हेतु मंडी परिसर में जल प्याऊ की व्यवस्था की जाये। बैठक में विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, सुखविन्दर सिंह, सुरजीत कुमार डाबर, स्वदेश कुमार डंग, धर्मपाल सिंह, महेन्द्र कुमार, रुप चन्द, साहब सिंह, गुरबक्श सिंह, अमनदीप सिंह, राकेश कम्बोज, राजेन्द्र ढिल्लो आदि मौजूद थे।