हिंदू नव वर्ष पर भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल प्रभात रैली
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2081 के उपलक्ष में भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली इस दौरान पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने सफेद और पीले वस्त्र पहने हुए थे। शोभा यात्रा पर जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा की। भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष रविंद्र बजाज एवं भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका ज्योति ग्रोवर के नेतृत्व में नव संवत् पर शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष बजाज ने कहा कि आज के ही दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की स्थापना की थी आज के ही दिन प्रभु श्री राम एवं धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। शोभा यात्रा आवास विकास स्थित शिव पार्वती मंदिर से प्रारंभ होकर गूलरभोज रोड, मुख्य बाजार, बुध बाजार होते हुए सनातन धर्म मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान अनेक स्थानों पर नगर वासियों ने शोभा यात्रा स्वागात करते हुए पुष्प वर्षा की गयी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रविंदर बजाज, नगर महामंत्री प्रमोद बजाज, विनीत अरोरा, कृष्ण लाल सुधा, विनोद चुग, डीके बाजपेयी, डॉ सोनू विश्वास, आकाश कोचर, मनोज गुंबर, अशोक धीर, कृष्ण लाल सुधा, राजीव ग्रोवर, ज्योति ग्रोवर, मनोज डाबर, कृष्ण लाल अनेजा, प्रमोद टम्टा, नरेश हुंडिया, अभिषेक गुंबर सहित काफी संख्या में पुरुष व महिलायें शामिल थी।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220