आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य एवं केन्द्र सरकार से पिछले पांच साल का जवाब दो हिसाब दो मांगे जाने पर किया प्रदर्शन
फोटो विवरण-गदरपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। आम आदमी पार्टी ने राज्य एवं केन्द्र की भाजपा सरकार सेे पिछले 5 साल का जवाब दो हिसाब दो मांगे जाने पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा के कार्यकर्ता, कंबोज धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां पर उन्हांेंने प्रदेश एवं केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनसे पिछले पांच साल का जबाब दो हिसाब दो कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आप के नेता सुभाष सरकार ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व के घोषणा पत्र में भाजपा ने बड़े-बड़े वादे कर उत्तराखंड की जनता को केवल छलने का कार्य किया है। भाजपा के जनता से किये गये वादे केवल झूठे साबित हुए हैं। जिसमें युवा, रोजगार, पलायन जैसे अहम मुद्दों को तरजीह दी गई थी। भाजपा के मेनफेस्टों में साफ कहा गया था कि अगर भाजपा की सरकार आई तो रिक्त पदों पर 6 माह में भर्तियां हो जाएंगी। वर्ष 2019 तक हर गांव में सड़क होगी। मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। तो वहीं सेवारत अतिथि व संविदा शिक्षकों व कर्मचारियों को भी उचित वेतन और पेंशन की व्यवस्था होगी। 24 घंटे बिजली-पानी की सप्लाई होगी।
गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही रीजन में अस्पताल और हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। गरीबी रेखा से नीचे जी रहे लोगों के विशेष हेल्थ कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। भाजपा के यह सभी वादे झूठे सबित हुए। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिती किसी से छिपी नहीं है। पिछले चार सालों में सरकार पंजीकृत बेरोजगारों में से महज दो प्रतिशत को ही नौकरी दे पाई है। राज्य से हो रहा पलायन, बेरोजगारी, बदत्तर हो रहीं। स्वास्थ्य सेवाएं, खराब सड़कें, सरकारी स्कूलों के बुरे हाल, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बांटे गये हेल्थ कार्ड जिन्हें अस्पतालों द्वारा न लिए जाने इन सभी से राज्य की जनता त्रस्त है। वही भाजपा के लोकसभा चुनाव से पहले किये गये वादों की भी पोल खुल चुकी है। आम आदमी पार्टी कार्यकताओं का आरोप है कि भाजपा ने कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी, हर एक गांव हर मौसम में सड़क से जुडे़ रहेंगे, प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान, सभी घरों का 100 फीसदी विद्युतीकरण, प्रत्येक घर में शौचालय, सभी घरों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, गरीबों के लिए उनके दरवाजो पर ही गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सेवा, 2022 तक गंगा स्वच्छ करेंगे ऐसे कई वादे बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं द्वारा किये गये थे पर धरातल में आते आते सारे वादे शून्य साबित हुए हैं। देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सरकारी स्कूलों का गिरता स्तर, खराब स्वास्थ्य सेवाएं और वे सभी बुनियादी सुविधाएं जो एक आम आदमी को अपने जीवन यापन के लिए चाहिए बीजेपी की डबल इंजन की सरकार देने में असफल साबित हुई है। आप नेता वली अहमद ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब यहां राजनीतिक बदलाव चाहती है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एकमात्र ईमानदार राजनीतिक विकल्प बनकर सामने आई है, सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का भाजपा से अब मोहभंग हो चुका है। कोरोना काल में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते व्याप्त महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ कर रख दी है केवल खाने का तेल यां वाहनों में प्रयोग होने वाले तेल कि कीमतें ही दोगुनी नहीं हुई हैं बल्कि दैनिक प्रयोग में होने वाली वस्तुएं, घर, वाहन अन्य सभी की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को केंद्र, राज्य और जिले में पिछले 5 सालों में किए गए कार्य जनता को बताने होंगे जिनका जवाब उत्तराखंड की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने मतदान से देगी। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष व्यापारी डा. आनन्द विश्वास, राकेश कुमार, सुशील कुमार विजय कुमार आदि मौजूद थे।