व्रतधारी श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा अर्चना कर डूबते सूरज को अघ्र्य दिया -व्रतधारी महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ अपने पति के दीघायु की कामना की
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। पूर्वांचल की संस्कृति की छठा छठ पर्व पर देखने को मिली। छठ पूजा के पहले दिन नगर व क्षेत्र में श्रद्धालु महिलाओं व्रत रखकर सायं गूलरभोज रोड़ स्थित छठ पूजा स्थल पर जाकर ढलते सूर्य को प्रणाम कर जल का अघ्र्य दिया। वही महिलाओं का कहना था कि वैसे तो लोग उगते हुए सूर्य को प्रणाम करते हैं, लेकिन छठ पूजा एक ऐसा अनोखा पर्व है जिसकी शुरुआत डूबते हुए सूर्य की अराधाना से होती है। संक्षेप शब्द षष्ठी से आता है, जिसका अर्थ छः है, इस लिए यह त्यौहार चंद्रमा के आरोही चरण के छठे दिन, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष पर मनाया जाता है। कार्तिक महीने की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक मनाया जाने वाला यह त्यौहार चार दिनों तक चलता है। मुख्य पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के छठे दिन की जाती है। घर-परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता के लिए छठ पूजा का व्रत जुड़ा हुआ है। इस व्रत का मुख्य उद्देश्य पति, पत्नी, पुत्र, पौत्र सहित सभी परिजनों के स्वास्थ्य की मंगल कामना करना है। छठ का व्रत मानसिक शांति भी प्रदान करता है। छठ के दौरान हवा का नियमित प्राणिक प्रवाह गुस्सा, ईष््र्या और अन्य नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद करता है। हमारे देश में सूर्य उपासना के कई प्रसिद्ध लोकपर्व हैं जो अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मनाये जाते है। वहीं यह पर्व ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम अलखदेवी, बकैनिया, सुखशांतिनगर,, आर्यनगर, केशवगढ में बडी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस,ं तारिक उल्ला खा, राकेश भुड्डी, मनोज गुम्बर, राजेश अरोरा, सुरेश ठुकराल, सतीश मिढ्ढा, रिंकू कन्नौजिया, संजीव कुमार, भरत, गौरव सैनी, अमित शर्मा, उमेश गुप्ता, सौरव वर्मा, पीयूष वर्मा, शशांक तिवारी, सूर्यभान गुप्ता, रेनू गुप्ता, शकुन्तला वर्मा, ममता वर्मा, अंकिता वर्मा, अंकित वर्मा, शिल्पा वर्मा कई लोगों ने भी पहुंचकर लोगों को छठ पूजा की बधाई दी। इस मौके पर अंजू भुड्डी, अंजली, शीला, रितू सिंह, प्रतिभा सिंह, सिरजावती शकुंतला वर्मा पिंकी सिंह, इंदु, सरस्वती देवी, सुभावती देवी, सुमन मिढ्ढा, शशिबाला, विरजावती देवी, सहित काफी संख्या महिलाए मौजुद थी। उधर क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय ने विनोद वार्ता के माध्यम से क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी है।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220