अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण देश के आठ करोड लोगों के सहयोग से बना -मंदिर निर्माण के लिए पिछले 40 वर्षो से विश्व हिन्दुपरिषद संघर्ष कर रहा था, प्रवीण भाई तोहड़िया की पत्रकार वार्ता
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। संस्थापक अन्तर्राष्ट्री हिन्दु परिषद के प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर देश के आठ करोड के लोगों सहयोग से बना। उन्होंने कहा कि देश के आठ करोड़ लोगांे से सवा रुपये एकत्र की गयी धनराशि से बना। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए करीब 500 वर्षो का इंतजार करना पड़ा जो विश्व हिन्दु परिषद द्वारा पिछले 40 वर्षो से किये जा रहे संघर्ष का परिणाम है। मंगलवार को शिव मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रवीण भाई तोहड़िया ने अयोध्या में बने मंदिर के बारे विस्तार से बताया कि त्रेत्रा युग में श्री राम को 14 वर्ष का बनवास मिला था लेकिन कल युग में अयोध्या में श्री राममंदिर निर्माण के लिए करीब 496 वर्षो का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए करीब तीन लाख लोगांे ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि श्री राममंदिर निर्माण के लिए पूरा देश लगा। श्री तोहड़िया ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए उनके द्वारा पिछले 40 वर्षो से देश के हिन्दुओं को जगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को जगाने के लिए देश में करीब आठ करोड लोगों के घरों में जाया गया और उनको पत्र भी बांटे गये। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए देश में करीब 6.25 लाख घनमीटर श्री रामशीला पत्थर तलासे गये जिसमें करीब 32 वर्ष लगे और मंदिर निर्माण में तीन वर्ष लगे। श्री तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में बाबर का ढांचा 120 बाई 20फिट था लेकिन अयोध्या श्री राममंदिर का ढांचा 240 बाई 120 फिट बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जो यह श्री रामंदिर तैयार हुआ है यह देश के आठ करोड के लोगों का मंदिर है। इस मौके पर केन्द्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, विभाग अध्यक्ष भगवान सिंह मियान, जिलाउपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, विपुल प्रजापति, निशान सिंघल, निपुर्ण गगनेजा, आनन्द रावत, आकाश रावत, शिव मंदिर अध्यक्ष जय किशन अरोरा, अनिल गुम्बर आदि मौजूद थे। वही प्रवीण भाई तोगड़िया ने सोनू गुम्बर को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला महाममंत्री मनोनीत भी किया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-