अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण -आपराधिक मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के दिये दिशा निर्देश
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराधिक मामलों की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह थाने पहुंचने पर उप निरीक्षक जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों से रिवाल्वर, कार्बाइन और एसएलआर जैसे शस्त्रों को खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने थानाध्यक्ष भुवन चंद जोशी को समय-समय पर पुलिस जवानों को शस्त्रों का प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिये। इस दौरान एएसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह आवासीय कॉलोनी, पुलिस बैरक, मालखाना, भोजनालय एवं शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद जोशी को लंबित विवेचनाओं और अपराधिक मामलों की जानकारी ली और उनका शीघ्र ही निस्तारण करने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उप निरीक्षक पूरन तोमर, महेश चंद, उप निरीक्षक कुसुम रावत, जितेंद्र मेहरा, दीपक बहुगुणा, मदन सिंह, दर्शन बिष्ट, मौजूद थे।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220