नगरपालिका द्वारा निकाली गयी इंडियन स्वच्छता लीग जन-जागरुकता रैली -शासन के निर्देशानुसार दो अक्टूबर तक चलेगा इंडियन स्वच्छता लीग अभियान
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। शहरी विकास निदेशालय के 15 सितम्बर से दो अक्टूबर तक इंडियन स्वच्छता लीग अभियान का आयोजन किया गया। इसी के तहत शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली में लोगों को स्वस्छता अभियान के लिए जागरुक किया गया। रैली नगरपालिका कार्यालस से प्रारम्भ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो एवं मुख्य बाजार से होते हुए पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 16 सितम्बर को समस्त सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया जायेगा, 18 सितम्बर को समस्त पार्को में सफाई अभियान चलेगा, 19 सितम्बर को हाॅस्पिटलों में सफाई अभियान, 20 को वार्डो में सफाई अभियान एवं प्लाॅटो में एकत्रित कूड़ा उठाने का अभियान, 21 को जन जागरुकता रैली, 22 को समस्त नालों की सफाई अभियान, 23 को नुक्कड़ नाटक का आयोजन, 25 को विद्यालयों में निवंध एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन, 26 को समस्त नालियों की सफाई अभियन, 27 को वार्डो में सफाई अभियान एवं प्लाॅटों में एकत्रित कूड़ो को उठाये जाना, 28 को समस्त धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान, 29 को मुख्य मार्ग में झाड़ौ रैली का आयोजन, 30 को जन-जागरुकता रैली निकाली जायेगा। रैली में अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा, मुकेश भंडारी, विजेंद्र कुमार, जयपाल शर्मा, अशोक कुमार बांगा, मुकेश कुमार, दीपेश जोशी, अरुण, अमित, संजीव, रंजीत, अजय, राजकुमार, नन्हे, राजेंद्र, राहुल, रति, दया जोशी, प्रभा, माया आदि शामिल रहे।