कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी हुआ ट्रैक्टर ट्राली किया बरामद एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार -पकड़ा गया वाहन चोर गदरपुर के वार्ड नंबर 9 का रहने वाला निकला, कई अपराधिक घटनाओं लिप्त
रुद्रपुर (मीडिया सैल उधम सिंह नगर पुलिस)। दिनांक 04.10.2023 को वादी की तहरीर दिनांक 30.09.2023 को शिकायत कर्ता विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी राधा स्वामी संत्संग में सन्त समागम में प्रतिभाग/सेवा हेतु अपने गांव से लोगांे को अपने ट्रैक्टर में लेकर राधा स्वामी सत्संग रुद्रपुर में आया था तथा ट्रैक्टर को राधा स्वामी सत्संग के गेट नं007 में स्थित पार्किंग नं0 17 ट्रैक्टर खड़ा कर सेवा करने लगा एवं बाद समापन समागम दिनांक 04.10.2023 को वापस घर जाने हेतु ट्रैक्टर देखा तो वादी का ट्रैक्टर पार्किंग नं0 17 में मौजूद नही मिला। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा सं. 554/2023 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी चौकी बगवाडा उ0नि0 श्री अशोक काण्डपाल के सुपुर्द की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर रूद्रपुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गहन सुरागरसी, पतारसी करते हुए अभियुक्त द्वारा चोरी किये गये ट्रैक्टर मय ट्राली व अभियुक्त की तलाश व बरामदगी के अथक प्रयास के फलस्वरुप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.10.2023 को कच्ची खमरिया के समीप से एक अदद टैक्ट्रर स्वराज 744 एफई बरंग नीला मय ट्रैक्टर ट्राली जिसका चेसिस नम्बर MBNAU52AIKCM40419 इंजन न० डीसी1025/एसएएम24879 को अभियुक्त बिक्की बजाज (43वर्ष) पुत्र ठाकुर दास निवासी वार्ड नं0 09 बस अड्डा कालौनी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 43 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त एक शातिर एवं चोरी का अभ्यस्त अपराधी है। जिसके कब्जे से पूर्व मे जनपद में चोरी के एक दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज है एवं अभियुक्त से उक्त अभियोगो से सम्बन्धित चोरी की मोटर साईकिले बरामद की गयी है एवं अभियोगो में अभियुक्त की दोषसिद्धी हुई है। अभियुक्त को अकब से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा। आपराधिक इतिहास अभियुक्त बिक्की बजाज-थाना रूद्रपुर
FIR NO-497/2015 RT-379/411 IPC,
FIR NO-224/2019 RT- 379/411 IPC
FIR NO-226/2019 RT-379/411 IPC
FIR NO-416/2022 RT-379/411 IPC
FIR NO-430/2022 TT-379/411 IPC
FIR NO-431/2022 RT-379/411 IPC
FIR NO-433/2022 TRT-379/411 IPC
थाना ट्रांजिट कैम्प
FIR NO-303/2015 U/S 379/411 IPC
FIR NO-306/2015 U/S 379/414/411 IPC
FIR NO-247/2022 U/S 379/411 IPC
FIR NO-355/2022 U/S 379/411 IPC
थाना गदरपुर FIR NO-30/2022 U/S 25 A-ACT
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।