क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने लिया होली उत्सव ना मानने का निर्णय -नगर व क्षेत्र में भाजपा एवं संघ परिवार के अनेकों परिवारों में उनके परिजनों के आकस्मिक निधन गहरा दुःख पहुंचा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बताया कि वह इस बार होली नहीं मानेंगे। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार के अनेकों परिवारों में उनके परिजनों के आकस्मिक निधन से जो क्षति हुई है उसके निमित्त इस बार में होली का उत्सव को नहीं बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने परिजनों को याद करते हुए कहा कि उनके बीच नगर संघ चालक दीपक सुधा जी एवं पंजाबी सभा के नगर अध्यक्ष कृष्ण सुधा जी की माताजी, हमारे वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं संरक्षक श्री हरिचंद्र मुरादिया जी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर जी के पिताजी, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा नरेश शर्मा जी की माता जी एवं जीजा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना जी के ससुर जी,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम गाबा जी की माता जी, हुड़िया परिवार के युवा पुत्र श्रेया हुड़िया,वरिष्ठ भाजपा नेता मंगतराम जी के युवा पुत्र अनमोल, पूर्व सभासद राजेश सक्सेना जी की माताजी, पूर्व सभासद मिथिलेश चैधरी जी के पोते, भाजपा कार्यकर्ता सतीश कोचर किशन कोचर जी की माता जी, भाजपा कार्यकर्ता सूरज गाबा जी की माता जी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजबाला चैहान जी की जेठानी व राकेश चैहान की माताजी, भाजपा कार्यकर्ता गोपाल कश्यप के पिताजी, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल शर्मा जी की बहन, भाजपा कार्यकर्ता मेघराज कारीगर जी की पत्नी, सूरजपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता अंकुश गाबा जी के पिताजी, भाजपा नेता धर्मेंद्र लहरी जी की पत्नी, सरदार नगर भाजपा कार्यकर्ता अंकित खेड़ा जी की माता जी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम नगर निवासी बिनु गुम्बर जी की माताजी, भाजपा कार्यकर्ता मनचंदा जी की माताजी सहित परिवारों में अनेकों प्रिय जनों के आकस्मिक निधन से पूरा भाजपा व संघ परिवार इससे दःुख की स्थिति में है। अतः सब चीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने होली उत्सव ना मानने का निर्णय लिया है तथा ईश्वर से प्रार्थना है की समस्त दुःखित परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। परमपिता परमात्मा सभी पुण्य आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।