टोक्यों में पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतकर आये मनोज सरकार का कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत, 50 लाख चैक भी सौंपा -पांडेय ने रुद्रपुर का स्टेडियम एवं प्राइमरी स्कूल का नाम मनोज सरकार के नाम से रखे जाने की घोषणा की
फोटो परिचयः 1-गूलरभोज में अपने विचारों से लोगों को जानकारी देते मनोज सरकार। 2-गूलरभोज में कैबिनेट मंत्री कैम्प कार्यालय में मनोज सरकार को कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय 50 लाख का चैक सौंपते हुए, साथ में पूर्व सांसद बलराज पासी।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
न्यू रिपोटर -अमित गुप्ता
गूलरभोज। टोक्यो में हुए पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे मनोज सरकार को कैंप कार्यालय मैं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी द्वारा मनोज सरकार को फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान 50 लाख का चेक सौंपा भी सौंपा गया। इस दौरान अरविन्द पांडेय द्वारा रुद्रपुर खेल स्टेडियम का नाम मनोज सरकार के नाम से रखने की घोषणा की। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल का नाम भी मनोज सरकार के नाम पर रखने की घोषणा कीं गयी जहां पर मनोज सरकार द्वारा पढ़ाई की थी। इस अवसर पर पूर्व सांसद बलराज पासी, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के सुपुत्र अतुल पांडेय, हिमांशु सरकार अनादि रंजन मंडल, सीमा सरकार, रवि सरकार, अनीता दुबे, तरुण दुबे, सचिन राणा, प्रकाश कोश्यारी, भूपेंद्र आर्य, सर्वेश, गोयल, प्रदीप गोयल सहित खेल अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।