भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नये वोटर बनाने के कार्य का शुभारंभ -10 हजार नये वोट बनाने का लक्ष्य हैःरश्मि
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। वोटर चेतना अभियान के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकृतियों ने ने नगर 18 वर्ष की बालिकाओं नए वोटर बनाने का अभियान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने 18 वर्ष की बालिका का वोट का नया फॉर्म भरकर शुभारंभ किया। गदरपुर विधानसभा से 10 हजार नये वोटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को वोटर चेतना महा अभियान के दौरान दो दिवसीय नये वोटर के दूसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति राज अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जीजीआई कॉलेज पहुंची। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रश्मि रस्तोगी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उमा जोशी ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ शहरी क्षेत्र में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुकी बालिकाओं के वोटर बनाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी रस्तोगी ने कहा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसको जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कहा गदरपुर विधानसभा को 10 हजार नये वोटर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके बालिकाओं के वोट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा गलत वोटर को कटवाया जाएगा और नये वोटर को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा अभियान को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके विधानसभा संयोजक नरेश हुड़िया, राहुल शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रश्मि रस्तोगी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उमा जोशी, मंडल अध्यक्ष ज्योतिराज, कुलबीरी चौधरी, कंचन सिंह, सीमा अरोड़ा, रेखा रानी, संतोष कश्यप, रिंकी हितकारी, कविता नेगी, लक्ष्मी चौहान, अनीता शाह, वीणा सरकार सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता की मौजूद थी।