पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया वृक्षारोपण
गदरपुर। भारत विकास परिषद द्वारा गदरपुर में महतोष पुलिस चैकी के निकट तिराहे पर वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। शाखा के वृक्षारोपण/पर्यावरण सेवा के प्रकल्प संयोजक रोहित कुमार हुड़िया लवली हुड़िया, एवं राकेश कुमार आहूजा डिंपल द्वारा अतिथियों का शॉल ओड़ाकर स्वागत किया गया। शाखा सचिव प्रमोद बजाज ने बताया की 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में वैश्विक स्तर पर समाज और राजनीति में जागृति लाने के लिए शुरुआत की थी और इसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण के महत्व से परिचित करा कर इसके संरक्षण का प्रयत्न करना है। इसी संदर्भ में भारत विकास परिषद भी पर्यावरण की रक्षा के लिए हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्यक्रम करती है। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गुंजन सुखीजा जी द्वारा अपनी उद्बोधन में पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम करते रहने का आह्वान किया गया और भारत विकास परिषद को इस तरह के कार्यक्रम लगातार करते रहने के लिए साधुवाद दिया। श्री सुभाष चंद्र गुंबर जी, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री सुरेश खुराना जी, श्री पंकज सेतिया जी, श्री राजकुमार भुड्डी जी, श्री रविंद्र बजाज जी एवं डॉक्टर अजय श्रीवास्तव जी ने भी अपने संबोधन में पर्यावरण की रक्षा के लिए इस तरह के प्रोग्राम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। आज के कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिला सदस्यों और बच्चों द्वारा भी बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण का कार्य किया गया।शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार गगनेजा, सचिव प्रमोद बजाज, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार अनेजा, उपाध्यक्ष गौरव मदान एवं अमित छाबड़ा, महिला संयोजिका ज्योति ग्रोवर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया आज के कार्यक्रम में कुलजस राय मदान, राजेंद्र अनेजा, हंसराज गुंबर, डॉ अरविंद धवन कृष्ण लाल सुधा, प्रीत ग्रोवर, राजीव ग्रोवर, विकास भुसरी, सोनू कालरा, राकेश गगनेजा, सरोज बजाज, आशा भुड्डी, शीना अरोरा, रीटा सुधा, डा. विनीत अरोरा, मनोज बजाज, सतीश भुड्डी, सतीश बत्रा, प्रवीण गिलहोत्रा, राकेश कुमार चावला, गोल्डी, विकास कुकरेजा, सागर गंड़ा, अमित नारंग, विशाल रस्तोगी, कुणाल मदान, मुकेश सुधा, देवेंद्र सिंह गाबा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।