संगीता सैनी ने सशस्त्र सीमा बल के फिजिकल में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगर क्षेत्र में सेना और पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा संचालित मौर्य एकेडमी इस क्षेत्र में सेना और पुलिस भर्ती में सर्वाधिक रिजल्ट देने वाली ऐसी एकेडमी है। जहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राएं आर्मी अग्नि वीर, एसएससी (जीडी) उत्तराखंड पुलिस, रेलवे एवं विभिन्न सरकारी नौकरियों और खेल के क्षेत्र मे चयनित होकर इस क्षेत्र का और अपना नाम रोशन कर रहे हैं। 16 अक्टूबर 2023 को संगीता सैनी पुत्री राम औतार, निवासी संपतपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड द्वारा सशस्त्र सीमा बल भर्ती के फिजिकल में शत प्रतिशत अंक हासिल कर पास किया है। सशस्त्र सीमा बल के फिजिकल पास करने पर मौर्य एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार, सचिव अनुज कुमार और सनड्रॉपशिप कंपनी के डायरेक्टर अरविंद कुमार एवं समस्त स्टाफ और एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने इनको शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।