भारतीय किसान यूनियन ने मंडी समिति अध्यक्ष को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा -धान क्रय केन्द्र शीघ्र खुलवाये जाने, धान की खरीद कच्चे आढ़तियों द्वारा बोली लगवाकर किये जाने की मांग की
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडी समिति अध्यक्ष को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान क्रय केंद्र शीघ्र खोले जाने की मांग की गई। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक मंडी समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक में तीन सूत्रीय ज्ञापन मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि ब्लॉक क्षेत्र में जल्द से जल्द क्रय केंद्र खोले जायें। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ का कहना था कि अनाज मंडी में धान की बोली लगाकर व्यापारियों द्वारा धान खरीदा जायें। उन्होंने कहा धान की खरीद कच्चे आढ़तियों द्वारा की जाये। उन्होंने मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर से कहा कि धान की आवक अनाज मंडी में शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर कांटे नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह सभी कार्यों का निस्तारण किया जाए। मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर ने कहा कि मंडी समिति द्वारा धान खरीद की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही क्रय केंद्रों पर धान की तौल शुरू हो जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड,़ सुभाष बेहड, अशोक सेठी, मुख्तियार सिंह, सेवक सिंह, श्याम कंबोज, करनैल सिंह, अमरीक सिंह, सरदार सिंह, रविंद्र सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
सीधे समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क
विनोद कुमार, मान्यता प्राप्त सम्पादक (पत्रकार)
मो. 9719113220
निरन्तर समाचार पढ़ने के लिए vinodvarta.inपर लॉगिन करें।