महिला होमगार्ड भर्ती के फिजिकल में मौर्य एकेडमी की छात्राओं ने बनाये रखा अपना रिकॉर्ड -मौर्य एकेडमी के बढ़ते कदम, चार और छात्राओं ने महिला होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट पास किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगर क्षेत्र में सेना और पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा संचालित मौर्य एकेडमी इस क्षेत्र में सेना और पुलिस भर्ती में सर्वाधिक रिजल्ट देने वाली ऐसी एकेडमी है जहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र- छात्राएं विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित होकर इस क्षेत्र का और अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस वर्ष 2023 में एकेडमी के छात्र छात्राएं आर्मी अग्निवीर, रेलवे ग्रुप डी एसएससी, (जीडी) उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल में चयनित हुए हैं और छात्रा काजल बेहड़ ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा पास कर थल सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर इस क्षेत्र का और अपना नाम रोशन किया था और वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं में आज नेहा पुत्री यशपाल सिंह, भोला कॉलोनी गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, मेहजबी पुत्री आरिफ सिद्दीकी, मुकंदपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, आंचल सैनी पुत्री यशपाल सिंह ,भोला कॉलोनी गदरपुर, उधम सिंह नगर, पुष्पा पुत्री उग्रसेन, कुलवंत नगर ,गदरपुर, उत्तराखंड ने उत्तराखंड महिला होमगार्ड भर्ती का फिजिकल टेस्ट पास कर अपना एवं एकेडमी का नाम रोशन किया है। नेहा, मेहजबी और आंचल सैनी द्वारा होमगार्ड के फिजिकल टेस्ट पास करने पर मौर्य एकेडमी के डायरेक्टर आनंद कुमार एवं समस्त स्टाफ और एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने इनको शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।